Hanuman Chalisa
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Shah Rukh Khan, Surrogacy in Bollywood, Kashmera Shah, Aamir Khan

शाहरुख-आमिर-करण... बॉलीवुड में बढ़ता सरोगेसी का चलन

शाहरुख खान
बॉलीवुड में सरोगेसी के जरिये परिवार बढ़ाने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। करण जौहर और तुषार कपूर तो सिंगल पैरेंट्स हैं। आइए चर्चा करते हैं उन सितारों की जिन्होंने इस तकनीकी का सहारा लेकर अपने परिवार को बढ़ाया है। 
 
गौरी खान ने दो संतानें, आर्यन और सुहाना, होने के बावजूद तीसरे बच्चे की ख्वाहिश की तो शाहरुख खान ने सरोगेसी का सहारा लिया। वर्ष 2013 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे अबराम खान के बारे में सभी को बता कर चौंका दिया।   
 
 

पहली पत्नी से आमिर खान को बेटी इरा खान और बेटा जुनैद खान हैं। किरण राव से आमिर ने दूसरी शादी की और इस बार उन्होंने सरोगेसी का विकल्प आजमाया। आमिर और किरण की पहली संतान आजाद राव खान का जन्म इसी तकनीक के जरिये ही हुआ।

करण जौहर सरोगेसी के जरिये एक बेटी रूही और एक बेटे यश के पिता बने हैं। वे पापा बन कर बहुत खुश हैं। 

जीतेंद्र अपने पोते या पोती को देखना चाहते थे। तुषार कपूर शादी नहीं करना चाहते थे। आखिर सरोगेसी के जरिये उन्होंने अपने पापा की इच्छा पूरी कर दी। 

बहुत कम लोग जानते हैं कि सोहेल खान और सीमा खान के छोटे बेटे योहान खान का जन्म 2011 में सरोगेसी के जरिये ही हुआ। शाहरुख को सरोगेसी के बारे में सोहेल ने ही बताया था।
 
 

वर्षों पहले फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक ने अपने दो वर्षीय बेटे शानू को खोया था। बाद में उन्होंने सरोगेसी के जरिये अपना परिवार बढ़ाया। अब उनकी वंशिका नाम की बेटी है।   
 
 

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने भी सरोगेसी का सहारा लिया और जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार करेंगे बिग बॉस होस्ट! सलमान क्यों छोड़ रहे हैं शो...