सम्बंधित जानकारी
- राम मंदिर भूमि पूजन : टीवी की 'सीता' दीपिका चिखलिया बोलीं- इस साल दिवाली जल्दी आ गई
- सुशांत सुसाइड केस : कंगना रनौट ने साधा आदित्य ठाकरे पर निशाना, मांगे 7 सवालों के जवाब
- अमिताभ बच्चन को फिर आया गुस्सा, अमूल वाले पोस्टर पर यूजर के कमेंट पर बोले- ‘अपने स्वच्छ मुख को स्वच्छ रखें’
- साड़ी में भीगती इन खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस का रेनी लुक
- सुशांत के फ्लैटमेट सैमुअल का खुलासा ‘मैंने कभी संदीप सिंह का नाम नहीं सुना’, जांच की मांग की
काजोल ने अपने बॉयफ्रेंड की शिकायत की थी अजय देवगन से
5 अगस्त 1974 का जन्मी काजोल का आज जन्मदिन है जो उनके फैंस उत्साह के साथ मना रहे हैं। अपने करियर में काजोल ने कम लेकिन उल्लेखनीय फिल्में की हैं। अपने करियर के शीर्ष पर रहते हुए उन्होंने फिल्म अभिनेता अजय देवगन से शादी कर ली थी।
काजोल और अजय की जोड़ी को तब बेमेल बताते हुए कहा गया था कि यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी। काजोल ठहरी तेज-तर्रार, मुंहफट और अजय देवगन थोड़े रिजर्व किस्म के पारिवारिक व्यक्ति थे।
दोनों का मिजाज, लाइफस्टाइल बिलकुल अलग थी, लेकिन अजय-काजोल ने इन सभी धारणाओं को गलत साबित कर दिया और आज बॉलीवुड में उनकी जोड़ी आदर्श मानी जाती है। इसकी मिसालें दी जाती हैं।
काजोल के जन्मदिन पर हम आपको एक रोचक किस्सा बताते हैं कि किस तरह से दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसका जिक्र काजोल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर किया था।
इस पोस्ट में काजोल लिखती हैं कि बरसों पहले फिल्म 'हलचल' के सेट पर हम पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। मैं शूटिंग के लिए तैयार थी और मैंने पूछा कि मेरा हीरो कहां है?
किसी ने इशारा कर बताया कि वे कोने में बैठे हुए हैं। मैंने उनके बारे में जानकारी हासिल की और फिल्म उनसे मिली। 10 मिनट तक मैंने उनके ही बारे में बात की। धीरे-धीरे हम सेट पर बातें करने लगे और दोस्त बन गए।
खास बात तो यह है कि उस वक्त मैं किसी को डेट कर रही थी। मैंने अपने बॉयफ्रेंड की भी कई बार शिकायत अजय देवगन से की। बॉयफ्रेंड से बाद में मेरा ब्रेकअप हो गया।
अजय और काजोल ने 4 साल तक एक-दूजे को डेट किया। उसके बाद शादी का फैसला लिया। अजय के माता-पिता राजी थे, लेकिन काजोल के पिता खुश नहीं थे।
उनका मानना था कि काजोल अपने करियर के शीर्ष पर है और अभी उन्हें शादी नहीं करना चाहिए। शादी के पहले 4 दिनों तक काजोल से उन्होंने बात नहीं की थी।
काजोल के अनुसार जब उन्होंने अजय से शादी करने का फैसला लिया तो कई लोगों ने उन्हें अजय को लेकर चेतावनी दी थी। लोगों ने कहा था कि उनका बड़ा नाम है और वे काफी अलग हैं, लेकिन काजोल ने अजय को अपने साथ कुछ अलग ही पाया।
अजय-काजोल ने घर पर ही शादी की और मीडिया वालों को गलत पता दे दिया, क्योंकि वे चाहते थे कि वो दिन केवल उनका ही रहे।
अजय ने भी काजोल और अपने रिश्ते के बारे में कहा था कि दोनों ने कभी एक-दूसरे को आई लव यू जैसे डायलॉग नहीं कहे। प्रपोज करने जैसी कोई बात नहीं की। शादी को लेकर भी बात नहीं की क्योंकि पता था कि एक दिन यह करनी ही है।
आज, अजय और काजोल एक हैप्पी फैमिली हैं। युग और न्यासा के रूप में उनके पास बेटा और बेटी है। अजय-काजोल एक-दूजे को बेहद चाहते हैं।
