सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन ने कोरोनावायरस से जीती जंग, अभिषेक ने Tweet कर सुनाई Good News
- फैंस के लिए खुशखबरी, कोरोनामुक्त हुए अमिताभ बच्चन, अस्पताल से मिली छुट्टी
- अमर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए अमिताभ ने कहा, केवल प्रार्थनाएं बची हैं...
- अमरसिंह नहीं रहे, अमिताभ बच्चन का बुरे वक्त में दिया था साथ
- बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
अमिताभ बच्चन को फिर आया गुस्सा, अमूल वाले पोस्टर पर यूजर के कमेंट पर बोले- ‘अपने स्वच्छ मुख को स्वच्छ रखें’
अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना को मात देकर हॉस्पिटल से अपने घर लौट आए हैं और इसके बाद अमूल ने एक पोस्टर जारी कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अमूल का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद लोगों ने बिग बी के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। वहीं, एक यूजर ने इस पोस्टर को देखकर अमिताभ के लिए कुछ ऐसा कमेंट कर दिया, कि बिग बी ने उसे फटकार लगा दी।
एक यूजर ने अमूल के इस पोस्टर को लेकर कहा, “कम से कम मुफ्त में तो अमूल्य नहीं बने होंगे... तय रकम ली होगी। साल दर साल बढ़ी होगी।” यूजर के इस कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें करारा जवाब दे डाला और कहा- जब सच न पता हो तो उसपर नहीं बोलना चाहिए।
‘ब्रह्मास्त्र’ एक्टर ने लिखा, “बहुत बड़ी गलतफहमी में चल रहे हैं आप, मियां। जब सच न मालूम हो तो अपने स्वच्छ मुख को स्वच्छ रखिए। न तो मैं अमूल को एंडोर्स करता हूं और न कभी किया है। तीर चलाने से पहले सोच समझ लेना चाहिए, नहीं तो वो आप पर ही आकर गिरेगा, जैसा कि अब हुआ है। तीर की जगह, जो मुहावरा है इस विषय पर, वो किसी और पदार्थ का वर्णन करता है। मेरी सभ्य परवरिश ने मुझे उसका वर्णन करने से रोक दिया।”
T 3614 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 3, 2020
Thank you AMUL for continuously thinking of me in your unique poster campaigns ..
वर्षों से 'अमुल' ने सम्मानित किया है मुझे ,
एक साधारण शक़्सियत को 'अमूल्य' बना दिया मुझे ! pic.twitter.com/EJS0WE8BbR