1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. google top most searched web series movies list 2023

साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये वेब शो, देखिए लिस्ट | google top most searched web series movies list 2023

Google Most Searched Web Shows List 2023
Top 10 Most Searched OTT Web Series 2023: साल 2024 जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। हालांकि इस मामले में वेब शो भी पीछे नहीं रहे हैं। साल 2023 में वेब शोज को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हाल ही में गूगल ने ऐसी ही वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है जो इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गईं।
 
देखिए गूगल पर साल 2023 में सबसे ज्यादा बार सर्च की गई वेब शो की लिस्ट...
 
1. फर्जी 
शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज 'फर्जी' गूगल लिस्ट में पहले नंबर पर है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
 
2. वेडनेसडे 
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'वेडनेसडे' का नाम है। इस हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज कोनेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
 
3. असुर 
अरसद वारसी की वेब सीरीज 'असुर' इस लीस्ट में तीसरे नंबर पर है। यह सीरीज जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।
 
4. राणा नायडू 
वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती स्टारर 'राणा नायडू' नेटफ्लिक्स पर उपल्बध है। गूगल की लिस्ट में यह सीरीज चौथे नंबर पर है।
 
5. द लास्ट ऑफ अस 
गूगल की लिस्ट में पांचवें नंबर पर कनाडा की वेब सीरीज 'द लास्ट ऑफ अस' का नाम है। यह सीरीज जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है।
 
6. स्कैम 2003 
सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही सीरीज स्कैम 2003 गूगल की लिस्ट में छठे नंबर पर है। आईएमडीबी पर इसे 8 रेटिंग मिली है।
 
7. बिग बॉस 17 
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का नाम है। यह शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। 
 
8. गन्स एंड गुलाब्स 
राजकुमार राव और दुलकर सलमान की वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। 
 
9. सेक्स लाइफ 
नेटफ्लिक्स की बोल्ड वेब सीरीज 'सेक्स लाइफ' ने गूगल की लिस्ट में नौवें नंबर पर जगह बनाई है।
 
10. ताजा खबर 
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध वेब सीरीज 'ताजा खबर' इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Happy new year पर मजेदार चुटकुला : 31 दिसंबर की रात...