सम्बंधित जानकारी
- रिलीज से पहले आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर विवाद, गंगूबाई का परिवार बोला- मां को सोशल वर्कर से...
- लता मंगेशकर से मैं 4-5 बार मिली, लेकिन ऐसा लगता था जैसे अरसे बाद दो सहेलियां मिल रही हों: सुमन कल्याणपुर
- शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना का ट्रेडिशनल अवतार, रेड साड़ी में ढाया कहर
- पुण्यश्लोक अहिल्याबाई : 'माहेश्वरी साड़ी अध्याय' के साथ सामने आएगा अहिल्याबाई का एक और सशक्त अभियान
- इंटरनेट पर छाई 'छोटी गंगूबाई', एक्टिंग में आलिया भट्ट को दी टक्कर, वीडियो वायरल
बप्पी लहरी का किशोर कुमार से था यह खास रिश्ता
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे बप्पी लहरी ने 69 वर्ष की उम्र में मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी दा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। उनके पेरेंट्स ने उनका नाम आलोकेश लहरी रखा था। उनके माता पिता अपरेश लहरी और बंसुरी लहरी दोनों ही बंगाली सिंगर और म्यूजिशियन थे। बप्पी लहरी को संगीत का माहौल बचपन से ही मिला था।
भारत के दिग्गज सिंगर-एक्टर किशोर कुमार से भी बप्पी लहरी का गहरा नाता था। किशोर कुमार रिश्ते में बप्पी लहरी के मामा थे। बप्पी दा ने अपने मामा किशोर कुमार के साथ कई फिल्मों में गाने गाए थे।
बप्पी लहरी ने 24 जनवरी 1977 को चित्राणी लहरी से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी रीमा लहरी जो कि सिंगर हैं। एक बेटा बप्पा लहरी जो कि म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उनके बेटे बप्पा ने तनीषा लहरी से शादी की है और उनका एक बेटा कृष लहरी है।
बप्पी लहरी ने अपने 48 साल के करियर में 5,000 से ज्यादा गाने कंपोज किए और गाए थे। उन्होंने हिन्दी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसामी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था।
