शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. September 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection
Written By समय ताम्रकर

Bollywood September 2022 सितम्बर 2022 में रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं

Bollywood सितम्बर 2022 में रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं | September 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection
1 सितम्बर 2022
  • राखी सावंत ने बताया कि उनकी सर्जरी हुई। 
 
2 सितम्बर 2022
  • सीता रामम (डब) रिलीज। कलाकार : दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना। निर्देशक : हनु राघवपुडी। 
  • टोकन द ट्रेजर (यूए) रिलीज। कलाकार : अभिषेक दुहान, रीवा किशन, अरुण बक्शनी, अनूप जलोटा, जसलीन मथारू। निर्देशक : रविकाला गुप्ता। 
  • 'कम ऑन यार' (यूए) रिलीज। कलाकार : तंजीम आलम, अमलेश जायसवाल, गरिमा कपूर। निर्देशक : राजेश्वर पांडे। 
  • 'द एडमिन: ए ट्रू स्टोरी' रिलीज। कलाकार: पूनम शर्मा, सम्राट, गोविंद  महाजन। निर्देशक : सतीश कुमार। 
  • कठपुतली ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज। कलाकार : अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता। निर्देशक : रंजीत एम तिवारी। 
  • 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर' सीरिज के पहले दो एपिसोड रिलीज। 
  • 'द मनी कलेक्टर' फिल्म घोषित। निर्देशक हैं पलाश मुछाल। 
  • नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में 7 घंटे तक पूछताछ के दौरान 50 से ज्यादा सवाल पूछे। 
 
3 सितम्बर 2022
  • 'वो 3 दिन' की रिलीज डेट 30 सितम्बर घोषित। कलाकार हैं संजय मिश्रा, राजेश शर्मा और चंदन रॉय सान्याल। 
  • 'लाइगर' ने पहले सप्ताह (8 दिन) में किया 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन, 4.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.75 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 1.25 करोड़ रुपये, छठे दिन 1.10 करोड़ रुपये, सातवे दिन 1.10 करोड़ रुपये और आठवे दिन 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
  • कार्तिकेय (डब) ने तीसरे सप्ताह में किया 6.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 26.23 करोड़ रुपये। 
 
4 सितम्बर 2022
  • पहले से गिरफ्तार चल रहे कमाल आर खान को वर्सोवा पुलिस ने छेड़खानी मामले में गिरफ्तार किया। कमाल पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ सेक्शुअल फेवर की मांग की थी। 
  • सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' में जोधपुर पे मोहम्मद फैज विजेता बने। 
 
5 सितम्बर 2022
  • कार्तिक आर्यन को लेकर 'आशिकी 3' बनाने की घोषणा। निर्देशक होंगे अनुराग बसु। 
  • निमरत कौर और राधिका मदान को लेकर 'हैप्पी टीचर्स डे' बनाने की घोषणा। निर्देशक होंगे मिखिल मुसले। 
  • आर बाल्की निर्देशित फिल्म 'चुप' का ट्रेलर रिलीज। 
  • मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म 'बबली डांसर' का ट्रेलर रिलीज। 
 
6 सितम्बर 2022
  • उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दर्शन करने पहुंचे तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त हंगामा। रणबीर-आलिया बिना दर्शन किए लौटे। रणबीर कपूर के वर्षों पूर्व बीफ संबंधी दिए गए बयान से थी नाराजगी। 
  • अनिरुध्य मित्र की पुस्तक 'नाइनटी डेज़: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधीज़ असैसिन' पर बनेगी वेबसीरिज। नागेश कुकुनूर होंगे निर्देशक। 
  • फिल्म 'गुडबाय' का ट्रेलर रिलीज। 7 अक्टोबर को फिल्म होगी रिलीज। 
 
7 सितम्बर 2022
  • 'वो 3 दिन' का ट्रेलर रिलीज। 30 सितम्बर को फिल्म होगी रिलीज।
  • 'पीएस 1: पोन्नियन सेल्वन''  का ट्रेलर रिलीज। 30 सितम्बर को फिल्म होगी रिलीज। 
 
8 सितम्बर 2022
  • 'विक्रम वेधा' का ट्रेलर रिलीज। 30 सितंबर को फिल्म होगी रिलीज। 
 
9 सितम्बर 2022
  • 'ब्रह्मास्त्र' (यूए/ 2 घंटे 46 मिनट 54 सेकंड) रिलीज। भारत में 5019 और विदेश में 3894 स्क्रीन्स में रिलीज। कुल स्क्रीन्स 8913। कलाकार: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन। निर्देशक: अयान मुकर्जी। 
  • 'सबवे' ‍(यूए) रिलीज। कलाकार : रवि किशन, डॉ. अनिल रस्तोगी, उमेश बाजपेयी, पंकज रैना। निर्देशक : शिवराज देवल। 
  • 'द एडमिन: ए ट्रू स्टोरी' रिलीज। कलाकार : सम्राट, पूनम शर्मा, गोविंद महाजन। निर्देशक : सतीश कुमार। 
  • 'कम ऑन यार' (यूए) रिलीज। कलाकार : तंज ीम आलम, अमलेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, गरिमा कपूर। निर्देशक: राजेश्वर पांडे। 
  • फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज। 25 अक्टोबर 2022 को होगी रिलीज। 
  • हनी सिंह और शालिनी तलवार में हुआ तलाक। अदालत में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर शालिनी तलवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। 
 
10 सितम्बर 2022
  • पोर्नोग्राफी मामले में जेल गए राज कुन्द्रा ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उन्हें इन आरोपों से बरी किया जाए और केस से नाम हटाया जाए। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी वर्जन ने पहले दिन किया 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म के सभी वर्जन ने 75 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन। 
  • 'लाइगर' ने दूसरे सप्ताह में किया 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 20 करोड़ रुपये। 
  • 'कार्तिकेय 2' (डब) ने चौथे सप्ताह में किया 3.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 29.79 करोड़ रुपये।

11 सितम्बर 2022
  • कमाल राशिद खान को जमानत पर रिहा गया। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी वर्ज ने दूसरे दिन किया 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 'ब्रह्मास्त्र' ने दूसरे दिन किया 85 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन।
 
12 सितम्बर 2022 
  • 'ब्रह्मास्त्र' (हिंदी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 38.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 104.50 करोड़ रुपये। भारत में डब वर्जन के कलेक्शन भी जोड़ लिए जाए तो पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 114.50 करोड़ रुपये। 
 
13 सितम्बर 2022
  • 'मारिच' की रिलीज डेट 9 दिसम्बर 2022 घोषित। कलाकार : नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' (हिंदी वर्जन) ने चौथे दिन किया 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार अब सचिन श्रॉफ निभाएंगे। 
  • लेखक और निर्देशक फैसल सैफ का 47 वर्ष की आयु में निधन। 'जिज्ञासा' और 'पांच घंटे में पांच करोड़' जैसी फिल्मों के अलावा वेबसीरिज 'कविता भाभी' का किया था निर्देशन। 
 
14 सितम्बर 2022
  • फिल्म 'थैंक गॉड' की भाषा और किरदार पर आपत्ति लेते हुए उत्तर प्रदेश के जोनपुर की अदालत में हिमांशु श्रीवास्तव ने अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और इंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया।
  • 'ब्रह्मास्त्र' (हिंदी वर्जन) ने पांचवें दिन किया 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
15 सितम्बर 2022
  • रणवीर सिंह ने न्यूड फोटो मामले में मुंबई पुलिस को कहा कि उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। 
  • दलेर मेहंदी को मानव तस्करी मामले में जमानत मिली। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' (हिंदी वर्जन) ने छठे दिन किया 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
16 सितम्बर 2022
  • 'मट्टो की साइकिल' रिलीज। कलाकार : प्रकाश  झा, अनिता चौधरी, आरोही शर्मा, इदिका रॉय। निर्देशक : एम गनी। 
  • 'खल्ली बल्ली' (यूए) रिलीज। कलाकार:  रजनीश दुग्गल, कायनात अरोरा, मधु, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, धर्मेन्द्र (मेहमान कलाकार)। निर्देशक : मनोज शर्मा।
  • 'सिया' (ए) रिलीज। कलाकार : पूजा पांडे, विनीत कुमार, रोहित पाठक, अंश पांडे। निर्देशक : मनीष मूंदड़ा। 
  • 'जहां चार यार' (यूए) रिलीज। कलाकार : स्वरा भास्कर, मेहर विज, पूजा  चोपड़ा, शिखा तलसानिया, गिरीश कुलकर्णी। निर्देशक कमल पांडे। 
  • 'मिडिल क्लास लव' (यूए) रिलीज। कलाकार : प्रीत कमानी, ईशा सिंह,  काव्या प्रवीण थापर, मनोज पाहवा, सपना सांड। निर्देशक: रत्ना सिन्हा। 
  • 'सरोज का रिश्ता' (यूए) रिलीज। कलाकार : सना कपूर, कुमुद मिश्रा, गौरव पांडे, रणदीप राय। निर्देशक : अभिषेक सक्सेना।
  • 'धागे' (यूए) रिलीज। कलाकार: निखिल चौधरी, विदूषी मंडुली, गुलशन तुषीर। निर्देशक: अंकुर मान।  
  • 'जोगी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज। कलाकार: दिलजीत दोसांझ, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, हितने तेजवानी। निर्देशक: अली अब्बास ज़फर। 
  • 'दहन: राकन का रहस्य' वेबसीरिज डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज। 
  • वेबसीरिज 'शिक्षा मंडल' एमएक्स प्लेयर पर रिलीज। 
  • आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे को लेकर 'ड्रीम गर्ल 2' बनाने की घोषणा। 29 जून 2023 को होगी रिलीज। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' (हिंदी वर्जन) ने सातवें दिन किया 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 146.50 करोड़ रुपये। डब वर्जन के भारत के कलेक्शन को मिला कर पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 163 करोड़ रुपये। 
 
17 सितम्बर 2022
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने आठवें दिन किया 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
18 सितम्बर 2022
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने नौवें दिन किया 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
19 सितम्बर 2022 
  • फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर रिलीज। कपिल शर्मा अभिनीत इस मूवी को निर्देशित किया है नंदिता दास ने। 
  • आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की मूवी 'डॉक्टर जी' की नई रिलीज डेट 14 अक्टोबर अनाउंस। 
  • फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' की रिलीज डेट  14 अक्टूबर अनाउंस। 
  • फिल्म 'मोदी जी की बेटी' का ट्रेलर रिलीज। 
  • अभिनेता दुर्गेश कुमार का हार्ट अटैक से निधन। 'दिल्ली क्राइम 2' वेबसीरिज में आए थे नजर। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने दसवें दिन किया 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 10वें दिन फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल। दस दिन का कुल कलेक्शन हुआ 200.25 करोड़ रुपये। 
 
20 सितम्बर 2022 
  • ऑस्कर में भारत की ओर से अधिकृत रूप से गुजराती फिल्म 'छैल्लो शो' (लास्ट फिल्म शो) भेजी जाएगी।  
  • फिल्म 'चुप' की देश के 11 शहरों में फ्री ऑडियंस स्क्रीनिंग की गई और सभी शो फुल रहे। 
  • इमरान हाशमी ने उन खबरों का खंडन किया है जिसके अनुसार कश्मीर में उन पर पत्थरबाजी हुई। 
  • अरबाज खान ने रवीना टंडन को लीड रोल में लेकर 'पटना शुक्ला' नामक फिल्म बनाने की घोषणा की। विवेक बुदाकोटि होंगे फिल्म के निर्देशक। 
  • ज़ी स्टूडियो ने अनीस बज्मी के साथ फिल्म बनाने की घोषणा की जो 2023 में रिलीज होगी। 
  • आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'डॉक्टर जी' का ट्रेलर रिलीज।
  • अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन। वे अभिनेता अशोक कुमार की बेटी और अभिनेत्री अनुराधा पटेल की मां थीं। उन्होंने 'दमन', 'हजार चौरासी की मां' जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया था।  
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने ग्यारहवें दिन किया 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

21 सितम्बर 2022
  • आलिया भट्ट स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित। 
  • शिबाशीष सरकार को 'द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड' का अध्यक्ष चुना गया। 
  • अभिनेता और स्टैंड अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन। 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल में थे भर्ती। 

  • राजू श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी ने की विवादित टिप्पणी। विरोध को देखते हुए सोशल मीडिया से कमेंट किया डिलीट।
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने बारहवें दिन किया 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
 
22 सितम्बर 2022
  • फिल्म 'मजा मा' का ट्रेलर रिलीज। माधुरी दीक्षित हैं लीड रोल में। 
  • फिल्म 'हिन्दुत्व' का ट्रेलर रिलीज। आशीष शर्मा, सोनारिका भदोरिया और अंकित राज हैं प्रमुख कलाकार। 
  • वेबसीजिर 'हश हश' प्राइम वीडियो पर प्रीमियर। सोहा अली खान, जूही चावला, आयशा जुल्का, करिश्मा तन्ना प्रमुख कलाकार। 
  • फिल्म 'चक्की' की रिलीज डेट 7 अक्टोबर 2022 घोषित।
  • राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया।  
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने तेरहवें दिन किया 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
23 सितम्बर 2022
  • 'चुप' (ए/ 2 घंटे 15 मिनट 31 सेकंड) रिलीज। कलाकार: सनी देओल, दुलकर सलमान, पूजा भट्ट। निर्देशक: आर बाल्की।
  • 'धोखा राउंड द कॉर्नर' (ए) रिलीज। कलाकार: आर माधवन, खुशाली कुमार, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार। निर्देशक. कुकी गुलाटी। 
  • 'वनश्री' (यूए) रिलीज। कलाकार: एमी, ज़रीना वहाब, तुकाराम मोने, राजेश भाटी। निर्देशक: सुरेश सरोज। 
  • 'इश्क पश्मीना' (यूए) रिलीज। कलाकार: भविन भानुशाली, मालती चाहर, कायनात अरोरा, ज़रीना वहाब, ब्रजेन्द्र काला। निर्देशक: अरविंद पांडे। 
  • 'गालिब' रिलीज। कलाकार: दीपिका चिखलिया, अनिल रस्तोगी, हुसैन खान। निर्देशक: मनोज गिरी। 
  • 'प्रेम गीत 3' (यूए/ डब) रिलीज। कलाकार: प्रदीप खड्का, क्रिस्टिना गुरुंग, शिवा श्रेष्ठा। निर्देशक: चेतन गुरुंग, संतोष सेन। 
  • 'पीपल ट्री' रिलीज। कलाकार: क्रांति कनाडे, ईशा ठाकुर, विनय शर्मा। निर्देशक : क्रांति कनाडे।  
  • फिल्म 'बबली डांसर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज। कलाकार : तमन्ना भाटिया। निर्देशक: मधुर भंडारकर। 
  • 'अतिथि भूतो भव' ज़ी 5 पर रिलीज। कलाकार : जैकी श्रॉफ, प्रतीक गांधी, शर्मिन सेगल। निर्देशक : हार्दिक गज्जर। 
  • नेशनल सिनेमा डे 23 सितम्बर को मनाया गया। इस दिन सारे सिनेमाघरों में प्रत्येक शो में टिकट दर 75 रुपये रहा। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने चौदहवें दिन किया 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 214 करोड़ रुपये। 
 
24 सितंबर 2022
  • कायस्थ समाज के सदस्यों ने राजस्थान में फिल्म 'थैंक गॉड' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कहा कि फिल्म उनके पूज्य भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान करती है। 
  • फिल्म 'चक्की' की रिलीज डेट 7 अक्टूबर घोषित। 
  • नेहा कक्कड़ ने 90 के दशक का मशहूर गाना 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स गाया। ओरिजन सिंगर फाल्गुनी पाठक इससे नाराज। कहा कि बस में होता तो लीगल एक्शन लेती। 
  • 'चुप' ने पहले दिन किया 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'धोखा राउंड द कॉर्नर' ने पहले दिन किया 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'प्रेम गीत 3' (डब) ने किया पहले दिन 92 लाख रुपये का कलेक्शन।  
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने पन्द्रहवें दिन किया 8.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
25 सितंबर 2022
  • 'चुप' ने दूसरे दिन किया 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

  • रियलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीज़न 12 के विजेता तुषार कालिया बने।  
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने सोलहवें दिन किया 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
26 सितंबर 2022 
  • सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को राहत। पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को दी अंतरिम जमानत। 
  • 'चुप' ने तीसरे दिन किया 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने सत्रहवें दिन किया 6.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
27 सितंबर 2022
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार आशा पारेख को दिए जाने की घोषणा। 

  • 'चक्की' का ट्रेलर रिलीज। कलाकार: राहुल भट्ट, प्रिया बापट। निर्देशक: सतीश मूंडा। 
  • 'कहानी रबर बैंड की' की रिलीज डेट 14 अक्टूबर 2022 घोषित। कलाकार: प्रतीक गांधी, अविका गौर, मनीष रायसिंघानी। निर्देशक: सारिका संजोत। 
  • 'बनारस' का ट्रेलर रिलीज।
  • 'चुप' ने चौथे दिन किया 90 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने अठारहवें दिन किया 1.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
28 सितंबर 2022
  • लता मंगेशकर की जयंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें किया याद। अयोध्या में एक चौक किया लता मंगेशकर के नाम। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजश्री प्रोडक्शन के 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।  
  • 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर रिलीज। कलाकार: परिणिती चोपड़ा, हार्डी संधू। निर्देशक: ऋभु दासगुप्ता। 
  • ट्रिपल एक्स वेबसीरिज के विवाद को लेकर बिहार की अदालत ने इस वेबसीरिज के निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किया जारी। 
  • 'चुप' ने पांचवे दिन किया 70 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने उन्नीसवें दिन किया 1.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
29 सितंबर 2022
  • 'ऐ जिंदगी' का ट्रेलर रिलीज। 
  • 'चुप' ने छठे दिन किया 55 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने बीसवें दिन किया 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
30 सितम्बर 2022
  • 'विक्रम वेधा' (यूए/ 2 घंटे 39 मिनट 51 सेकंड) रिलीज। कलाकार: रितिक रोशन, सैफ अली खान, राधिका आप्टे। निर्देशक: पुष्कर और गायत्री। फिल्म भारत में 4007 और 104 देशों के 1633 स्क्रीन्स (कुल 5640) स्क्रीन्स में रिलीज की गई है। 

  • 'वो 3 दिन' (यूए) रिलीज। कलाकार: संजय मिश्रा, चंदन रॉय सान्याल, राजेश शर्मा। निर्देशक: राज आशू।  
  • 'पीएस-1: पोन्नियन सेल्वन भाग-1' (यूए/ 2 घंटा 47 मिनट 6 सेकंड) रिलीज। कलाकार: छिया विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा। निर्देशक: मणिरत्नम। 
  • 'प्लान ए प्लान बी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज। कलाकार: रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया। निर्देशक: शशांक घोष।
  • अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर 8 से 11 अक्टूबर 2022 को पीवीआर सिनेमा में उनकी 11 फिल्में 17 शहरों में दिखाई जाएंगी। ये फिल्में हैं- डॉन, काला पत्थर, कालिया, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, नमक हलाल, अभिमान, दीवार, मिली, सत्ते पे सत्ता और चुपके चुपके। 
  • कश्मीर का पहला मल्टीप्लेक्स आइनॉक्स ने श्रीनगर में किया शुरू। 3 स्क्रीन्स में कुल 524 सीट। 
  • 'चुप' ने सातवें दिन किया 55 लाख रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 9.50 करोड़ रुपये। 
  • 'धोखा राउंड द कॉर्नर' ने पहले दिन किया 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • वेबसीरिज 'कर्म युद्ध' डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीमिंग। 
  • 'ब्रह्मास्त्र' ने इक्कीसवें दिन किया 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन (डब वर्जन सहित) हुआ 241.55 करोड़ रुपये। 
बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड मार्च 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड अप्रै ल 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड मई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड जून 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉलीवु ड जुलाई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अग स्त 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अक्टू बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड नव म्बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें
Gujarat Elections 2022 : गुजरात में 5 बजे तक 56.88 फीसदी मतदान (live updates)