सम्बंधित जानकारी
- Inside story: चिराग पासवान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामोशी से अकेले पड़े नीतीश
- बोले मुख्य CEC अरोड़ा, कोरोना के बीच चुनाव आयोग ने अपने भरोसे के दम पर बिहार चुनाव कराया
- Bihar Assembly Elections : बिहार में 71 सीटों के लिए मतदान समाप्त, 55 प्रतिशत वोटिंग,1066 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में बंद
- Bihar Assembly Elections :राहुल ने कहा- रोजगार और किसानों की समस्याओं पर बात नहीं करते PM मोदी
- पटना में बोले PM मोदी, बिहार को बीमार बनाने वालों से खतरा
40 मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा मनोज तिवारी का हैलीकॉप्टर, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग
पटना। भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी गुरुवार को एक चुनावी रैली के लिए बेतिया जा रहे थे। 40 मिनट तक उनका हवा में चक्कर काटता रहा। यह बेतिया में लैंड नहीं हो सका और फिर पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी सुबह करीब 10 बजे पटना से रवाना हुए थे। लेकिन, एटीसी से संपर्क नहीं होने की वजह से बेतिया में उनका हैलीकॉप्टर नहीं उतर सका।
इसके बाद मनोज तिवारी का हैलीकॉप्टर 40 मिनट तक पटना के आसमान में चक्कर काटता रहा। बाद में पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
