सम्बंधित जानकारी
- Bihar Assembly Elections :राहुल ने कहा- रोजगार और किसानों की समस्याओं पर बात नहीं करते PM मोदी
- पटना में बोले PM मोदी, बिहार को बीमार बनाने वालों से खतरा
- दरभंगा में जमकर बरसे PM मोदी, बोले- जंगलराज के लिए जिम्मेदार लोगों को फिर से पराजित करेगी बिहार की जनता
- मुंगेर गोलीकांड : CM नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी बन गए हैं जनरल डायर
- बिहार चुनाव : मतदान से पहले बड़ी नक्सली साजिश नाकाम
Bihar Assembly Elections : बिहार में 71 सीटों के लिए मतदान समाप्त, 55 प्रतिशत वोटिंग,1066 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में बंद
पटना। बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा (Bihar Assembly Elections) के प्रथम चरण के लिए आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया, जिसमें 55 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोटिंग कर 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद कर दिया।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बुधवार को 71 विधानसभा सीट के लिए 31380 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो चुका है। इस दौरान करीब 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम छह बजे तक जमुई जिले में सबसे अधिक करीब 58 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि मुंगेर जिले में सबसे कम लगभग 44 प्रतिशत मत पड़े हैं।
इस बीच बड़हरा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार एवं निवर्तमान विधायक सरोज यादव ने आरा के मतदान केंद्र संख्या 115 पर अपने ऊपर हमला होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि सरोज का पहले लोगों ने विरोध किया। इसके बाद भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी तरह भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सहजौली गांव में राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर यादव के समर्थकों के बीच बूथ पर कब्जे को लेकर हिंसक झड़प हुई जिसमें दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।(वार्ता)
