1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2015
  4. bihar polls on smit shah

भाजपा को बिहार में दो चरण के चुनाव में 58 सीटें मिलेंगी : अमित शाह

Bihar polls
पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा के लिए अब तक हुए दो चरण में 81 सीटों पर हुए चुनाव में हमें 58 सीटें मिलेंगी। अगले तीन चरण में भी भाजपा और एनडीए को ज्यादा सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाएंगे। शाह ने यहां एक प्रेस कांन्फ्रेस में कहा कि हम लोग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में विकास के मुद्दे पर चुनाव जीते हैं और साल भर में यहां विकास की गंगा बहा दी। शाह ने कहा..


 

*
* दादरी की घटना समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुई 
* कलबुर्गी हत्या भी कांग्रेस के शासनकाल में घटित हुई 
* दादरी कांड पर भारतीय जनता पार्टी ने दु:ख व्यक्त किया
* गोमांस खाने का भाजपा ने कभी समर्थन नहीं किया
 
* पहले चरण में भाजपा और एनडीए के गठबंधन को 49 सीटों में से 32 से 34 सीटें मिलेंगी
* दूसरे चरण में भाजपा और एनडीए के गठबंधन को 32 सीटों में से 22 से 24 सीटें मिलेंगी

* पहले चरण में भाजपा और एनडीए के गठबंधन को 49 सीटों में से 32 से 34 सीटें मिलेंगी
* दूसरे चरण में भाजपा और एनडीए के गठबंधन को 32 सीटों में से 22 से 24 सीटें मिलेंगी
 
* केंद्र सरकार की तरफ से बिहार को जो स्पेशल पैकेज दिया गया है, उससे यहां की जनता खुश है
* विकास के जरिये हम बिहारियों को प्रदेश से बाहर जाने से रोकने की कोशिश करेंगे
* कांग्रेस, लालू और नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार का बुरा हाल हुआ है
* कांग्रेस ने बरसों राज किया तो लालू ने 15 और नीतीश ने 10 साल राज किया
* बिहार में हम रिमोट से सरकार नहीं चलाएंगे जबकि नीतीश का रिमोट लालू के पास होगा