1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2015
  4. Bihar election

बिहार चुनाव : लालू के दोनों बेटे लड़ेंगे चुनाव

Bihar election
पटना। बिहार चुनाव के लिए कमर कसते हुए जदयू-राजद और कांग्रेस के महागठबंधन के बुधवार को पहली सूची तैयार हो गई। लालू यादव के दोनों बेटे इस बार चुनाव मैदान में उतरेंगे। 
 
तेजप्रताप यादव महुआ से और तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में राघोपुर से लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को यहां से हार का सामना करना पड़ा था। 
 
जदयू और कांग्रेस ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर ली है। उल्लेखनीय है कि आज बिहार में पहले चरण के लिए नामांकन की आज अंतिम तारीख है।