1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. भोपाल
  4. Councilor injured due to crane falling in Bhopal

भोपाल में क्रेन गिरने से पार्षद घायल, बड़ा हादसा टला

Councilor injured due to crane falling in Bhopal
Councilor injured due to crane falling in Bhopal : भोपाल में आज महाराणा प्रताप की जयंती पर कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। यहां क्रेन के जरिए महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पार्षद माल्यार्पण कर रहे थे, उसी दौरान क्रेन गिर गई। इससे पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत घायल हो गए। इसके अलावा उनके साथ क्रेन पर सवार उनके मामा ऋषि सिंह राजपूत भी चोटिल हो गए।

घटना दोपहर 1.20 बजे की है। एमपी नगर चौराहे पर आज क्षत्रिय समाज के लोग महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए जुटे थे। वार्ड क्रमांक 66 के पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत और उनके मामा ऋषि सिंह राजपूत जब महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे उसी दौरान नगर निगम की क्रेन गिर गई।

घटना में पार्षद और उनके मामा घायल हो गए। हादसे में पार्षद जितेंद्र सिंह के पैर में फ्रैंक्चर हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। हालां‍कि इस बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
अगला लेख
Iive : मोदी ने दिया मंत्री बनने का मौका, क्या बोले कुमारस्वामी?