सम्बंधित जानकारी
- रात को सोने से पहले सादे पानी में मिलाकर लगाएं ये खास चीज
- इस सब्जी का रस लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरे की झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, मिलेगी जवां और ग्लोइंग स्किन
- कॉफी से बना ये फेस पैक लगाएं, सिर्फ 10 मिनट में चमक उठेगा चेहरा
- हरदम जवां दिखना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड
- चांद जैसी निखरी त्वचा के लिए लगाएं संतरे का छिलका, जानें 5 फायदे
थ्रेडिंग के बाद उठ जाते हैं दाने? इन 5 टिप्स को आजमाएं
इन 5 घरेलू उपाय की मदद से नहीं होंगे थ्रेडिंग के बाद दाने
Threading Rashes
- थ्रेडिंग करवाने के बाद खीरा लगाएं।
- गुलाब जल त्वचा के दाने के लिए मददगार है।
- थ्रेडिंग के बाद कच्चे दूध का इस्तेमाल लाभकारी है।
ऐसा कई कारण से हो सकता है जिसमें सेंसिटिव स्किन, धागे से एलर्जी या अन्य स्किन एलर्जी हो सकती हैं। कई बार थ्रेडिंग करवाने के बाद दाने की समस्या अधिक हो जाती है जिससे खुजली और पिम्पल की समस्या होने लगती हैं। अगर आपको भी ये समस्याएं होती हैं तो आप इन घरेलू उपाय को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन Threading Rashes Remedy के बारे में....
1. खीरा : थ्रेडिंग करवाने के बाद जलन वाली जगह पर करीब 2-3 मिनट तक खीरे को रहें। इसकी ठंडी तासीर से जलन वाली जगह पर जल्द ही राहत मिलेगी।
2. गुलाब जल : थ्रेडिंग के बाद अक्सर लोगों की त्वचा पर लालिमा आ जाती है। इसे दूर करने के लिए गुलाब जल लगाएं। गुलाब जल त्वचा के दाने भी ठीक करने में मददगार होता हैं।
3. कच्चा दूध : दूध का चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है। उसी तरह थ्रेडिंग के बाद भी आपकी त्वचा रूखी हो जाती है, ऐसे में कच्चे दूध को रूई की मदद से अपनी आईब्रो के आस-पास लगा लें। इससे फर्क आपको खुद महसूस होगा।
4. चंदन : चंदन भी त्वचा को कई फायदे देता है। आप थ्रेडिंग के बाद चंदन का लेप लगा सकती हैं, इससे जलन और दर्द कम हो जाता है। मार्किट में आपको कई तरह के चंदन पाउडर मिल जाएंगे।
5. बर्फ : कई बार थ्रेडिंग करवाने के बाद त्वचा पर दाने निकल आते हैं। ऐसे में आप अगर उस जगह पर बर्फ लगाएंगी तो इससे आपके दाने बैठ जाएंगे और जलन भी कम हो जाएगी।
