Karwachauth 2021 instant ग्लो के लिए घर पर कैसे करें गोल्ड फेशियल
देखा जाए तो फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। एक के बाद एक त्योहार आने लगे हैं। नवरात्रि के बाद अब बड़ा त्योहार करवा चौथ आने वाला है। हालांकि इस दौरान कई सारे काम भी होते हैं। जिस वजह से महिलाओं को वक्त नहीं मिल पाता है ऐसे में आप घर पर भी फेशियल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से कुछ सामान लाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपके किचन में सब कुछ मौजूद है। आइए जानते हैं कैसे करें घर पर गोल्ड फेशियल -
- First Step - क्लींजर -
इसके लिए 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। और अब कॉटन की मदद से अपना चेहरा साफ कर लें।

- 2nd Step - स्क्रब करें।
इसके लिए 1 चम्मच आटे का चोकर, थोड़ी-सी हल्दी, शहद, गुलाब जल या दूध दोनों में एक चीज। इन सभी को कांच के बॉउल में मिक्स करके एक जैसा मिश्रण बना लें। इसके बाद चेहरे पर 10 मिनट तक अच्छे से स्क्रब करें।

3rd Step - भाप लें।
स्क्रब करने के बाद भाप लें। अगर आप डायरेक्ट भाप नहीं ले सकते हैं तो तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर उसे चेहरे पर रखें। इससे आपके चेहरे पर मौजूद डेड सेल्स आराम से निकल जाएंगे।

4th Step - मसाज के लिए
मसाज करने के लिए दही, थोड़ी सी हल्दी, बादाम तेल या जैतून तेल, इन सभी को एक काँच के बाऊल में मिक्स करें। मिक्स करने के बाद 5 से 10 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। और फिर पानी से चेहरा धो लें। आपका चेहरा पहले से काफी साफ नजर आएगा।

5th Step - गोल्डन फेस मास्क
यह है आखिरी स्टेप। फेस मास्क बनाने के लिए आधा चम्मच बेसन, थोड़ी सी हल्दी, शहद और बिल्कुल थोड़ा-सा दूध और आधा चम्मच मलाई। इन सभी को अच्छे से कांच के बाउल में मिक्स कर लें और चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। आपका चेहरा खिला जाएगा।