स्किन पर गुलाबी निखार के लिए घर पर इस तरह से बनाएं केमिकल फ्री ब्लश
जानिए चेहरे पर नेचुलर ब्लश इफ़ेक्ट पाने के क्या हैं तरीके कैसे इन्हें कर सकते हैं तैयार
How to make natural blush
सुंदर दिखने की चाहत हर किसी के मन में होती है। लोग इसी चाहत में अपनी स्किन पर कितने केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से लोगों को एलर्जी हो जाती है और उनका चेहरा भी खराब हो जाता है।
घर में नेचुरल ब्लश बनाने के तरीके
कैसे तैयार करें चुकंदर से ब्लश
पुराने समय में जब मेकअप के सामान नहीं होते थे उस जमाने से गालों को गुलाबी करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल किया जा रहा है। चुकंदर को खाने से सेहत बनती है और इसे चेहरे पर लगाने से भी रंगत निखरती है।
चुकंदर से ब्लश बनाने के लिए आपको उबले हुए चुकंदर का गाढ़ा पल्प चाहिए होगा। इस पल्प में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं आपका नेचुरल ब्लश (How to make natural blush) तैयार है। इसे आप एक छोटे कंटेनर में भरकर स्टोर कर सकते हैं और जब भी गुलाबी गाल चाहिए हों तब इसे ब्लश की तरह से इस्तेमाल करें।
कैसे तैयार करें गुलाब से ब्लश
गुलाब की पंखुड़ियों से भी घर में नेचुरल ब्लश तैयार किया जा सकता है। गुलाब के ताजे फूल से अगर ब्लश बनाना चाहते हैं तो आप इमाम दस्ता में गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर पेस्ट बनाएं और इसमें जरूरत के मुताबिक अरारोट पाउडर मिलाएं और अच्छे से दोनों को मिक्स करें। इसे आप एक कांच के छोटे कंटेनर में भरें, ताजे गुलाब से बना ब्लश गीला बनेगा।
कैसे तैयार करें गाजर से ब्लश
अगर आपको गालों पर हल्का पीच कलर चाहिए तो इसके लिए आपको नारंगी रंग की दिखने वाली गाजर चाहिए होगी। इस गाजर को कद्दूकस करके सुखा लें और फिर इसे मिक्सी या इमाम दस्ता में अरारोट के साथ मिलाकर पीसें। आपका गाजर से बना नेचुरल ब्लश तैयार है।
कैसे तैयार करें गुड़हल से ब्लश
गुड़हल के फूल से भी ब्लश घर में आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको गुड़हल के फूलों को अरारोट पाउडर के साथ पीसना होगा, खुशबू के लिए आप इसमें अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल (essential oil) मिला सकते हैं। तैयार होने पर इसे कांच के छोटे कंटेनर में भरें। घर में बने नेचुरल ब्लश को फ्रिज में स्टोर कर के रखें, जिससे ये लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

