घर में बनाएं केमिकल फ्री ब्लश
अपने गलों को दें कुदरती गुलाबी रंगत
diy blush recipe
homemade chemical free blush:
सुंदर दिखने की चाहत में लोग अपनी स्किन पर केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी नहीं घबराते, जिससे कभी कभी स्किन को बहुत नुकसान होता है। कई लोगों को केमिकल प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो जाती है और उनका चेहरा भी खराब हो जाता है। अगर आप भी सुंदर दिखने के लिए रोजाना मेकअप करती हैं तो ये आपकी स्किन को खराब कर सकता है। बिना मेकअप (no makeup look) गुलाब से निखरे गाल चाहिए तो इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे (home remedies) अपना सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं जो बेहद सस्ती हैं और आपके गालों को नेचुरल पिंक ब्लश वाला लुक देंगी।
चुकंदर ब्लश- Beetroot blush
पुराने समय में जब मेकअप के प्रोडक्ट्स नहीं होते थे उस जमाने से गालों को गुलाबी करने के लिए चुकंदर का प्रयोग किया जा रहा है। चुकंदर से ब्लश बनाने के लिए चुकंदर को उबालकर गाढ़ा पल्प बना लें। इसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं आपका नेचुरल ब्लश (How to make natural blush) तैयार है। इसे आप एक छोटे कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें और जब भी गुलाबी गाल चाहिए हों तब इसे ब्लश की तरह से इस्तेमाल करें।
गुलाब से ब्लश कैसे बनाते हैं- How to make Rose blush
गुलाब की पंखुड़ियों से भी घर में आसानी से ब्लश तैयार किया जा सकता है। मिक्सर में गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर पेस्ट बनाएं और इसमें जरूरत के मुताबिक अरारोट पाउडर मिलाएं और अच्छे से दोनों को मिक्स करें। इसे एक कांच के छोटे कंटेनर में भर लें, ताजे गुलाब से बना ब्लश गीला बनेगा। वहीं गुलाब की सूखी पंखुड़ियों से भी ब्लश (How to make dried rose petal blush) बनाया जा सकता है, इसके लिए मिक्सर में गुलाब की पंखुड़ियों और अरारोट पाउडर को साथ में डालकर अच्छे से पीसें। पाउडर तैयार हो जाए तो इसे एक छोटे कांच के शीशी में रखें, इस ब्लश को आप ब्रश की मदद से लगा सकते हैं।
गाजर से ब्लश कैसे बनाते हैं- how to make Carrot blush
अगर आपको गालों पर हल्का पीच कलर चाहिए तो इसके लिए आपको नारंगी रंग की दिखने वाली गाजर चाहिए होगी। इसके लिए गाजर को कद्दूकस करके सुखा लें और फिर इसे मिक्सी में अरारोट के साथ मिलाकर पीसें। आपका गाजर से बना नेचुरल ब्लश तैयार है।
गुड़हल के फूल से घर में आसानी से ब्लश बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको गुड़हल के फूलों को अरारोट पाउडर के साथ पीसना होगा। तैयार होने पर इसे कांच की शीशी में भरें। घर में बने नेचुरल ब्लश को फ्रिज में स्टोर कर के रखें, जिससे ये लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा

