सम्बंधित जानकारी
- सर्दियों में डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 होममेड हेयर मास्क, तुरंत दिखेगा असर
- स्कैल्प की खुजली दूर करने के लिए एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, ये है सर्दियों का बेस्ट हेयर मास्क
- घरेलू नुस्खा : इस DIY हेयर मास्क में है बेजान बालों की समस्या का समाधान
- इस लाल रंग के फूल में है बालों की हर समस्या का हल, जानिए बेहतरीन फायदे और इस्तेमाल का तरीका
- बालों में चाहिए सैलून जैसी नमी? अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
दही में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बेजान बालों में लौट आएगी जान, जानें लगाने का सही तरीका
Dahi aur Mulethi hair mask
Natural hair care tips in Hindi: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियाँ हैं जो बालों की कई समस्याओं के इलाज में बहुत फायदेमंद हैं। मुलेठी भी उन्हीं में से एक है। यह बालों की देखभाल में एक प्रभावी और प्राकृतिक समाधान हैं। वहीं दही भी बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इनका सही उपयोग आपके बालों को मजबूत और खूबसूरत बना सकता है।
दही और मुलेठी के फायदे
बालों का झड़ना कम करें : दही और मुलेठी में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा: दही की एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज और मुलेठी के औषधीय गुण डैंड्रफ को जड़ से खत्म करते हैं।
कैसे बनाएं दही और मुलेठी का पेस्ट?
सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच मुलेठी पाउडर
- 1 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
बनाने की विधि:
- एक बाउल में दही और मुलेठी पाउडर मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह फेंटकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- चाहें तो शहद मिलाकर पेस्ट को और अधिक पोषणदायक बना सकते हैं।
लगाने का तरीका (जावेद हबीब की सलाह)
- बालों को हल्के शैंपू से धोकर सुखा लें।
- दही और मुलेठी का पेस्ट स्कैल्प पर लगाएं।
- बालों की लंबाई तक इस पेस्ट को फैलाएं।
- 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गुनगुने पानी से धोकर माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
इसे कितनी बार लगाएं?
बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क का उपयोग करें।
दही और मुलेठी के इस्तेमाल में सावधानियां
- अगर आपको किसी भी सामग्री से एलर्जी हो, तो पहले पैच टेस्ट करें।
- अत्यधिक तेलीय बालों के लिए शहद का उपयोग न करें।
