1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. beauty tips carbon peel facial

Beauty tips कार्बन पील फेशियल से मिलते हैं गजब के फायदे

ब्‍यूटी टिप्‍स
चेहरे की देखभाल के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं, ताकि चेहरा साफ और स्पॉटलेस नजर आए। लेकिन जब बहुत सारे चीजें आजमाने के बाद भी परिणाम मन मुताबिक नहीं मिलता है तो कुछ समझ नहीं आता है। ऐसे में आप कार्बन पील फेशियल से अपने चेहरे का ग्लो बढ़ सकती हैं। यह काफी दर्द रहित तरीका है। हालांकि इसमें लेजर लाइट का भी प्रयोग किया जाता है। इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे कुछ ही समय में हट जाते हैं। आइए जानते हैं कार्बन पील फेशियल के बारे में -

2 स्‍टेप्‍स में किया जाता है फेशियल -

पहली स्‍टेप में लिक्विड कार्बन की लेयर लगाई जाती है। दूसरी स्टेप में वैक्‍यूम क्‍लीनर का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे हुवर कहा जाता है। इसकी मदद से त्वचा में मौजूद सभी पार्टिकल, गंदगी को आसानी से खींचकर बाहर कर दिया जाता है। वहीं कार्बन पार्टीकल को हटाने के लिए लेजर लाइट का उपयोग किया जाता है।

किस प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद -

- चेहरे पर अधिक तेल होना।
- कील-मुंहासे और उनके दाग बने रहना।
- बड़े -बड़े पोर्स होना।
- स्किन को एक्सफोलिएट करने का सबसे अच्‍छा तरकी।

फेशियल के बाद क्‍या नहीं करें -

- 2 से 3 घंटे तक धूप में नहीं जाएं।
- तुरंत फेस वॉश नहीं करें।
- साबुन का प्रयोग नहीं करें।
अगला लेख
Essay on Dhanteras : धनतेरस पर हिन्दी में निबंध