1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आयुर्वेद
  4. health treatment on rose flower

कई रोगों को दूर करने में सक्षम है गुलाब का फूल, जानिए 6 आयुर्वेदिक फायदे

health treatment on rose flower
Rose n health
 
प्रकृति की बेहद खूबसूरत सौगात रंग-बिरंगे, महकते फूल सिर्फ आंखों को ही शीतलता नहीं देते बल्कि सेहत की दृष्टि से भी लाजवाब होते हैं। फूलों की कई प्रजातियां ऐसी हैं, जिनमें घाव को भरने से लेकर त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर करने का भी उपचार है।

गुलाब के फूलों से करें इन बीमारियों को दूर-  
 
1. फूलों के राजा गुलाब का भी चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान है। 
 
2. आयुर्वेद में गुलाब का उपयोग स्कर्वी के उपचार और गुर्दे संबंधी समस्याओं में होता है।
 
3. गुलाब का फूल शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करने में सहायक होता है। 
 
4. गुलाब की कलियां विटामिन सी से समृद्ध होती हैं। इन कलियों को स्कर्वी दूर करने के एक प्रमुख तत्व के तौर पर शामिल किया जाता है। 
 
5. गुलाब की कलियां का अर्क गुर्दे की बीमारियों की दवाइयां बनाने में भी इस्तेमाल होता है। यह मूत्र संबंधी विकारों को दूर करती हैं। 
 
6. इसके अलावा गुलाब की पंखुड़ियां गर्मी के कारण आए बुखार को दूर करने, शरीर को ठंडा करने और त्वचा की झाइयां दूर करने में उपयोग की जाती हैं।

अगला लेख
क्‍या आपको पता है क्‍यूट एग्रेशन क्‍या होता है?