1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. mohan yadav reads hanuman chalisa with 11 thousand ram bhakta

11 हजार राम भक्तों के साथ मोहन यादव ने पढ़ी हनुमान चालीसा

mohan yadav read hanuman chalisa
Ram mandir pran pratishtha : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को एक सामूहिक कार्यक्रम में 11 हजार राम भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में नए राम मंदिर का निर्माण 'अखंड भारत' या अविभाजित भारत की दिशा में एक कदम है।
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राममय मध्यप्रदेश... आज 'हेमू कालानी स्टेडियम' दशहरा मैदान, संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ में 11 हजार रामभक्तों के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। अब कुछ ही समय पश्चात, हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राकेश शुक्ला और विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
AAP नेताओं की केजरीवाल के निवास पर बैठक, पंजाब LS के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा