शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम जन्मभूमि अयोध्या
  4. Ayodhya ram mandir
Written By
Last Modified: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (15:57 IST)

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में लगी सेंध, मुकदमा दर्ज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में लगी सेंध, मुकदमा दर्ज - Ayodhya ram mandir
अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते से फर्जी तरीके से दो बार में छह लाख रुपए निकाल लिए गए।
 
ट्रस्ट की ओर से अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसकी जानकारी ट्रस्ट को तब मिली जब बड़ी रकम की निकासी का चेक बैंक में आया। तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते से क्लोन चेक के माध्यम से लखनऊ के एक बैंक से पहली बार ढाई लाख और दूसरी बार साढ़े तीन लाख रुपए निकाले गए। 
 
बैंक ऑफ बडौदा में जब नौ लाख 86 हजार के भुगतान का चेक आया तो इसके वेरिफिकेशन के लिए बैंक की ओर ट्रस्ट को फोन किया गया।
 
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से किसी को कोई चेक नहीं दिया गया है। कोई बड़ा गिरोह है जो यह काम कर रहा है। उन्होंने बुधवार रात अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बंगाल में संपन्‍न होगी NEET की Exam, 12 सितंबर को नहीं होगा Lockdown