1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. maruti suzuki spresso cng launched at rs 4.84 lakh

Maruti Suzuki ने लांच की S-Presso S-CNG, जानें फीचर्स और कीमत

S-PRESSO S-CNG
Maruti Suzuki S-Presso CNG को ऑटो एक्सपो में डिस्पले किया था। कंपनी ने इसे लांच कर दिया है। Maruti S-Presso S-CNG को 4.84 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा है। इसे चार वेरिएंट LXi, LXi(O), VXi और VXi(O) में बाजार में उतारा गया है।

S-Presso CNG के फैक्टरी फिटेड किट के अतिरिक्त कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वेरियंट के आधार पर पेट्रोल मॉडल वाले फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि  S-PRESSO S-CNG का माइलेज 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।

पेट्रोल मॉडल की बात करें तो इसके STD और LXi वेरियंट में 21.4 किलोमीटर और VXi और VXI+ वेरियंट में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस माइक्रो-एसयूवी में मिनी-कूपर से प्रेरित सर्कुलर सेंटर कंसोल, स्मार्टप्ले डॉक और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिए कार में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक जैसे फीचर हैं। ऑप्शनल (O) वेरियंट में पैसेंजर साइड एयरबैग भी मिलता है। इंजन 58bhp पावर और 70Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
अगला लेख
चमलियाल मेला रद्द, नहीं बंटगा शकर और शर्बत