Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. maruti suzuki baleno top end automatic variant launched

मारुति ने लांच किया बलेनो का यह शानदार मॉडल

maruti suzuki baleno
देश की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का ऑटोमैटिक सीवीटी वैरिएंट लांच किया है। मारुति बलेनो के डेल्टा और जीटा वैरिएंट्‍स पहले से ही बाज़ार में बेच रही है। ये सभी मॉडल्स सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। बलेनो के इस मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 34 हज़ार रुपए है।
कैसे हैं कार के फीचर्स : बलेनो के इस टॉप एंड वैरिएंट कार प्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली बलेनो कार में हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं।

इनमें ऑडियो का स्मार्टफोन से लिंकेज भी शामिल है। इस फीचर के जरिए ग्राहक एपल कार प्ले और मिरर लिंक के जरिए ऑडियो का भी मजा ले सकते हैं।  अक्टूबर 2015 में लांचिंग के बाद से कंपनी ने अब तक बलेनो की 2 लाख से भी ज्यादा कारें बेची हैं। इस कार की डिमांड इतनी ज्यादा है कि मारुति ने महज एक साल में ही इसकी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची थीं।
ये भी पढ़ें
शर्मनाक! पाकिस्तान ने 228 बार तोड़ा संघर्षविराम...