1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. JLR launches new F-Pace SUV in India

JLR ने भारत में पेश की नई F-Pace SUV, कीमत 69.99 लाख रुपए

JLR
नई दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने देश में अपनी एफ-पेस एसयूवी का नया संस्करण पेश किया है, जिसकी शोरूम कीमत 69.99 लाख रुपए है। नई एफ-पेस एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ आती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह गाड़ी 2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 184 केडब्ल्यू की शक्ति प्रदान करती है, जबकि 2-लीटर डीजल इंजन से अधिकतम 150 केडब्ल्यू की शक्ति मिलती है।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक बयान में कहा, नई जगुआर एफ-पेस अपनी खूबसूरती और सहूलियत के लिहाज से एक नया मानक स्थापित करती है।

अपने बेहतर रूप में यह गाड़ी मौजूदा और नए ग्राहकों को आकर्षित करेगी।देश के 24 शहरों में जेएलआर की डीलरशिप है।(भाषा)
अगला लेख
नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के बीच PM ओली ने फिर किया मंत्रिमंडल विस्तार