1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Jaguar released 2021 models of Range Rover

Jaguar ने जारी किए Range Rover के 2021 के मॉडल

Jaguar Land Rover
मुंबई। लक्जरी कार बनाने वाली टाटा मोटर्स की अनुषंगी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने बुधवार को अपनी रेंज रोवर के 2021 के मॉडल और रेंज रोवर स्पोर्ट मॉडल से पर्दा उठाया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके 2021 के मॉडलों में 50वीं वर्षगांठ के लिए विशेष मॉडल और भारत के लिए विशेष कार का मॉडल भी शामिल होगा।

कंपनी ने कहा कि भारतीय बाजार में उतारी जाने वाली रेंज रोवर 2021 में साधारण व्हीलबेस और लंबा व्हीलबेस होगा। इनमें ग्राहक को तीन लीटर क्षमता वाले माइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रक व्हीकल (एमएचईवी) के पेट्रोल या डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा।

हालांकि कंपनी ने अभी इन वाहनों की कीमत और बाजार में पेश की जाने की तारीख का खुलासा नहीं किया है।(भाषा)
अगला लेख
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीनी राष्ट्रपति से बात करने की योजना नहीं...