शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Force Motors to launch BS6 version of Gurkha in the market shortly
Written By
Last Updated : मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (16:50 IST)

Force Motors की Gurkha BS6 जल्द होगी लांच, Thar से होगा मुकाबला

Force Motors की Gurkha BS6 जल्द होगी लांच, Thar से होगा मुकाबला - Force Motors to launch BS6 version of Gurkha in the market shortly
एक तरफ जहां ऑफरोडिंग के शौकीनों के लिए महिन्द्रा जल्द ही नई Thar ला रही है, वहीं Force Motors भी गुरखा (Gurkha BS6)  को जल्द लांच करने जा रही है।  Force Motors ने Gurkha BS6 को ऑटो एक्सपो 2020 में डिस्प्ले किया था। इसकी सीधी टक्कर महिन्द्रा थार से होगी। थार 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च होगी। Force Motors भी इसी के आसपास Gurkha को लॉन्च कर सकती है।
  
Gurkha BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं। नई Gurkha को स्पोर्टी लुक दिया गया है। फ्रंट ग्रिल को पूरी तरह से बदल दिया गया है, इसमें बम्पर भी नया है। BS6 Force Gurkha में 2.6 लीटर का डीजल इंजन है, जो 89 bhp की पावर जेनरेट करता है और 260 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। 
 
Gurkha BS6 में फाइव-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स है। इसके अलावा इसमें सर्कुलर LED DRLs, सिंगल स्लेट ग्रिल, फॉग लाइट, कार की छत पर लगेज करियर दिया गया है।
नई Gurkha में नया 16 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है। इसके अगले पहियों में डिस्क ब्रेक और पीछे के पहियों में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। 
डैशबोर्ड में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। Force Motors इसे साल की शुरुआत में लांच करने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सकता है। कंपनी इसकी कीमत का खुलासा भी जल्द करेगी। (Photo courtesy : Force Gurkha facebook page)
ये भी पढ़ें
CWC : कांग्रेस के 23 नेताओं में से एक ने कहा- हम पर आरोप लगाने वाले चापलूस