1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Bajaj Auto launches Husqvarna bikes

मार्च में लांच होगी बजाज की Husqvarna, जानिए क्या है इस प्रीमियम बाइक के दाम

Bajaj Auto
मुंबई। बजाज ऑटो ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने लॉन्च होने वाली हस्कवरना ब्रांड के दो मोटरसाइकिल मॉडलों की आरंभिक कीमत 1.80 लाख रुपए (दिल्ली के शोरूम में) होगी। कंपनी ने बताया कि 250 सीसी के प्रीमियम बाइक मॉडलों के नाम स्वार्टपिलेन 250 और विटपिलेन 250 हैं।
 
हस्कवरना स्वीडन का प्रमुख ब्रांड है और ये केटीएम समूह का हिस्सा है। इस समूह में बजाज ऑटो की 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत में इन दोनों मोटरसाइकिलों का अनावरण बीते दिसंबर में किया गया था।
 
बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि भारत में पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रीमियम मोटरसाइकिल खंड में चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) करीब 19 प्रतिशत रही है।
 
हस्कवरना मोटरसाइकिलों को केटीएम के शोरूम से बेचा जाएगा। शुरुआत में ये दोनों गाड़ियां 45 शहरों के 100 शोरूमों में उपलब्ध होंगी। अगले पांच महीनों में इन्हें 275 शहरों में केटीएम के करीब 400 शोरूमों से बेचा जाएगा।
 
अगला लेख
बड़ी खबर, खुले में बिकने वाली मिठाई पर भी बताना होगी उपयोग की अवधि