Atal Bihari Vajpayee

Sat, 11 Jul 2026

Notifications




E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाबEthanol blended Petrol News : पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर जारी बहस के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज कहा कि 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) के इस्तेमाल से कुछ वाहनों में ईंधन दक्षता (माइलेज) 3 से 5 प्रतिशत तक कम हो सकती है, लेकिन इसके बदले मिलने वाले ऊर्जा सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन और बेहतर इंजन प्रदर्शन जैसे लाभ कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, ब्राजील वर्षों से E27 (27 प्रतिशत इथेनॉल) का इस्तेमाल कर रहा है और वहां इंजन खराब होने की कोई समस्या नहीं आई है। वहीं नितिन गडकरी ने भी ब्राजील द्वारा बहुत पहले ही E100 (100 प्रतिशत इथेनॉल) लागू किए जाने का हवाला देते हुए भारत में भी इसका स्तर बढ़ाने की बात कही है।

दतिया से टिकट कटने के बाद छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, कहा पार्टी फोरम पर रखूंगा बात, समर्थकों से भी की अपील

दतिया से टिकट कटने के बाद छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, कहा पार्टी फोरम पर रखूंगा बात, समर्थकों से भी की अपीलबीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटने और उसके बाद उनके समर्थकों के जमकर बवाल के बाद अब पहली बार नरोत्तम मिश्रा का रिएक्शन सामने आया है। डबरा में मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है। वहीं उन्होंने दतिया में कार्यकर्ताओं के सड़क जाम और आत्मदाह की कोशिश की घटनाओं पर कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करूंगा कि सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं के पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाए गए, वह ऐसा कोई काम नहीं करें और न मार्ग अवरूद्ध करें, पार्टी फोरम पर अपने तरीके से अपनी बात रखी जाती है इस तरह से व्यक्त नहीं की जाती है।