1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. SuryaGrahan

सूर्यग्रहण व शनिचरी अमावस्या 1 ही दिन, 4 राशियों के जातक भूलकर भी न करें ये 2 काम

SolarEclipse
SolarEclipse
Surya grahan 2022 : 30 अप्रैल 2022 शनिवार के दिन वैशाख माह का अंतिम दिन और अमावस्या है। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। सूर्य ग्रहण का 3 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव माना जा रहा है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को 2 काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
 
 
इन 4 राशियों को रहना होगा ज्यादा सावधान : मेष, वृषभ, मिथुन और वृश्चिक वाले सावधान रहें।
 
1. मेष : आर्थिक समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि खर्चों पर नियंत्रण रखें और यात्रा से बचें।
2. वृषभ : अनावश्यक तनाव रहेगा और आत्मविश्‍वास कमजोर हो जाएगा। इसके लिए सावधानी से आगे बढ़ें।
 
3. मिथुन : आपको हर मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। घटना-दुर्घटना से बचें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
 
4. वृश्चिक : नौकरी या व्यापार में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में विनम्र और मिलनसार बनकर रहें।
ये 2 काम भूलकर भी न करें : पहला यह कि भूलकर भी शराब या मांसाहार का सेवन न करें। दूसरा यह कि हर तरह की यात्रा से बचें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख
मई 2022 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, खास जानकारी