शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. क्या लाया है March माह आपके लिए, (पढ़ें अपनी राशि और उपाय)

क्या लाया है March माह आपके लिए, (पढ़ें अपनी राशि और उपाय)

March 2020 Monthly Horoscope | क्या लाया है March माह आपके लिए, (पढ़ें अपनी राशि और उपाय)
March Astrology
मार्च 2020 का राशिफल : क्या लाया है यह माह आपके लिए
 
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में सुविधाजनक स्थान मिलेगा। कृषि मध्यम रहेगी। माता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। स्वयं को सुख होते हुए भी मानसिक तकलीफ नहीं रहेगी। भाई से दूरी बनेगी। पत्नी का नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। ससुराल पक्ष से तकलीफ रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
 
दिनांक 8, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
उपाय- राहु के जप व कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। नौकरी में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माता की तीर्थयात्रा होगी। पिता को समाज से सम्मान प्राप्त होगा। किसी मित्र से आपसी तालमेल में मुसीबत आएगी। किसी अनजान के साथ आर्थिक उलझन हो सकती है, ध्यान रखना होगा।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
उपाय- श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से परेशानी आएगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को किसी दूसरे शहर में नौकरी प्राप्त होगी। संतान संबंधी सुख प्राप्त होगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। स्वयं की तीर्थयात्रा के योग बनते हैं।
 
दिनांक 8, 22 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
उपाय- गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। स्वास्थ्य में भी परेशानी आएगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में जगह का परिवर्तन होगा। भाई के परिवार में आर्थिक परेशानी आ सकती है। संतान को किसी मित्र से परेशानी आ सकती है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में परेशानी आएगी। घर में मांगलिक कार्य होते-होते रुक सकते हैं। पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
उपाय- रामरक्षा स्रोत का पाठ लाभप्रद रहेगा।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में लोकप्रिय उन्नति होगी। नौकरी में उन्नति होगी। खेती में परेशानी आएगी। सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। किसी मित्र से सहायता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक परेशानी आएगी। माता-पिता की तीर्थयात्रा होगी। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
उपाय- गजेन्द्र मोक्ष का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। नौकरी में किसी अधिकारी द्वारा परेशानी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को नौकरी में उन्नति मिलेगी। सामाजिक पद की प्राप्ति होगी। देश से विदेश तक का दौरा हो सकता है। बहन को आर्थिक परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
उपाय- शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। उससे कई प्रकार का लाभ प्राप्त होगा।
 
दिनांक 6, 15 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
उपाय- सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में परेशानी वाला रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी मजदूर वर्ग से परेशानी आ सकती है। घर में जन-धन की हानि होने की आशंका है। भाई व परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीति में रुचि बनेगी। माह के अंत में किसी विदेशी नागरिक के संपर्क में आने से व्यापार में सुधार होगा।
 
दिनांक 7, 28 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
उपाय- हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। धंधे में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। भाई के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पत्नी को रोजगार प्राप्त होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
 
दिनांक 4, 16 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
उपाय- राधाकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेशी पूंजी की कमाई वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव आएगा। स्वयं के स्वास्थ्य में तकलीफ हो सकती है। माता-पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी मित्र से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी की उलझन में पड़ सकते हैं, अत: सावधानी रखें। 
 
दिनांक 12, 24 शुभ हैं, 7 अशुभ है। 
उपाय- श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक अनुष्ठान से लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। बहन से परेशानी आ सकती है। संतान को रोजगार प्राप्त होगा। किसी ईष्ट मित्र से दूरी के योग बनेंगे। पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
उपाय- गायत्रीजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। माता-पिता से कष्ट आएगा। बहन के परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
 
दिनांक 15, 29 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
उपाय- दत्तात्रेयजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।