शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 राशियां और सप्ताह का भविष्यफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

12 राशियां और सप्ताह का भविष्यफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

March 2020 Weekly Horoscope | 12 राशियां और सप्ताह का भविष्यफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Forecast March 2020
* जानिए नए सप्ताह के नए सितारे
 
मेष-
 
धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। काफी समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। किसी संत का आशीर्वाद मिलेगा जिससे मानसिक शांति महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता को उनके सपनों का घर उपहार के तौर पर देने की सोच सकते हैं। किसी भी तरह के विवादास्पद मामलों को उठाने से बचने की कोशिश करें, इससे आपका ही फायदा होगा।
 
उपाय- मीठी रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 
वृषभ-
 
प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। अपने साथी के साथ इस समय का आनंद लें। सेहत को लेकर सप्ताह लाभदायक रहेगा। किसी बीमारी में सुधार होगा। अपनी रिलेशनशिप को लेकर सतर्क रहें। किसी रिश्तेदार से मिलकर मतभेद हो सकते हैं। नया ऑफिस खरीदने के लिए समय अच्छा चल रहा है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
 
उपाय : चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
मिथुन-
 
धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने व्यक्तित्व से किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आउटडोर एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर समय अच्छा है। किसी प्रॉपर्टी या प्लॉट को बेचना फायदे का सौदा साबित होगा। समाज में आपके शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, बेहतर होगा कि आप उनसे सतर्क रहें।
 
उपाय : अस्पताल में दवाइयां मुफ्त में बांटें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
कर्क-
 
धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर हर चीज में आपका साथ देगा। सेहत को लेकर यह सप्ताह अच्छा है। सेहत में सुधार होगा जिससे अच्छा महसूस करेंगे। नई-नई जगहों पर जाने से आपका ज्ञान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी को लेकर समय अच्छा चल रहा है। नए घर को खरीदने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
 
उपाय : मां दुर्गा का पाठ करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
सिंह-
 
अपने साथी के साथ समय बिताकर काफी अच्छा महसूस करेंगे। अपने पार्टनर से अपनी तारीफ सुन खुश होंगे। कहीं पिकनिक पर जाने की सोच रहे हैं तो जरूर जाएं, अच्छा लगेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों के लिए सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए अप्लाई किया गया लोन प्रोसेस में हो सकता है। इस सप्ताह बोरियत को कम करने के लिए किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाने की सोच सकते हैं।
 
उपाय : मीठा खाकर ही कोई शुभ काम शुरू करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल
 
कन्या-
 
किसी की मदद के कारण धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी संत के साथ समय बिताकर शांति महसूस करेंगे। आपका विदेश जाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। विदेश जाने का मौका जल्दी ही मिल सकता है। होटल इंडस्ट्री में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी भी चीज को लेकर अपना धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने बचना आपके लिए बेहतर साबित होगा।
 
उपाय : चांदी का छल्ला धारण करें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी
 
तुला-
 
प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए सप्ताह अच्छा है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए योग करें और ध्यान लगाएं। योग और ध्यान लगाने से आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव होगा। किसी यात्रा पर जाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कंस्ट्रक्शन बिजनेस में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। प्रकृति का पूरा सहयोग मिलेगा।
 
उपाय : अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 
वृश्चिक-
 
प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। अपने साथी से कोई स्पेशल मैसेज पाकर खुशी महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए सकारात्मक सोचें। प्यार, आशा, उम्मीद, दया और सकारात्मक विचार किसी भी जीवन में स्वस्थ रहने की कुंजी होते हैं। ऐसे विचार करने से सेहत को फायदा होगा। नई-नई जगह घूमने से ज्ञान बढ़ता है, इसीलिए नई जगह घूमने जरूर जाएं। अच्छा लगेगा। किसी भी प्रॉपर्टी की डील करते समय धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें।
 
उपाय : हनुमानजी की पूजा करें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज
 
धनु-
 
धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा है। आपके नए आइडिया आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार साबित होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। प्यार आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है। सेहत को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अच्छी सेहत का लुत्फ उठाएं। आप और आपके करीबी किसी चीज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाएं। किसी जहाज या क्रूज पर निवेश करना आपके लिए काफी फायेदमंद साबित होगा।
 
उपाय : पीले फूल वाले पौधे लगाएं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : वॉयलेट
 
मकर-
 
सेहत को लेकर आप काफी जागरूक हैं और यही आपके सेहतमंद रहने का राज है। प्रकृति के नजदीक किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए यह सप्ताह लाभ दिलाने वाला है। रियल स्टेटस में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
 
उपाय : मजदूरों को भोजन कराने से लाभ होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
कुंभ-
 
प्रॉपर्टी से संबंधित कामों के लिए यह हफ्ता काफी अच्छा रहेगा। रियल इस्टेट्स में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। इस हफ्ते अपनी सफलता को लेकर सकारात्मक रहें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाएं। छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी फॉर्म हाउस को खरीदने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। हर समस्या के दो पहलू होते हैं इसीलिए किसी समस्या को सुलझाने के लिए दूसरे पहलू पर भी नजर डालना बेहतर साबित होगा।
 
उपाय : शनिवार का व्रत करें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
मीन-
 
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपका साथी इस हफ्ते आपसे दूर नहीं रह पाएगा। अपनी पसंद की क्रिएटिव हॉबी करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रोजमर्रा के जीवन में थकान से छुटकारा पाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं, अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित कामों के लिए सप्ताह लाभदायक रहेगा। किसी रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा।
 
उपाय : अपने भाग्य पर विश्वास पर रखें।
शुभ अंक : 17