शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 7 to 13 June 2021 Weekly Horoscope

June 2021 Weekly Horoscope : कैसा होगा आपके लिए नया सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल

June 2021 Weekly Horoscope : कैसा होगा आपके लिए नया सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल - 7 to 13 June 2021 Weekly Horoscope
(साप्ताहिक राशिफल : 7 जून से 13 जून 2021 तक) 
 
मेष
 
शालीनता के साथ काम करने का आपका तरीका सीनियर्स को आपके करीब ला सकता है। जिस समारोह का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसमें शामिल होना यादगार रहेगा। आप अपने स्वभाव और समस्या के प्रति संतुलित दृष्टिकोण की वजह से पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता पाने वाले हैं। पूर्व के निवेश से अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। व्यायाम की नई नई शुरुआत करने वाले लोग इसका लाभ महसूस कर सकेंगे। किसी समस्या को लेकर लवर की सहानुभूति हासिल होने वाली है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैंगनी

वृषभ
 
इस सप्ताह किसी वजह से आपका मूड खराब रह सकता है लेकिन आप अपने आसपास के लोगों पर इसका प्रभाव नहीं होने देंगे। किसी छोटी सी बात को लेकर उत्पन्न हुई गलतफहमी समय रहते दूर कर लें, अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है। नवविवाहित या नए प्रेमी जोड़ों के लिए यादगार समय बीतने वाला है। नए प्रोजेक्ट में बजट को लेकर विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। खर्च को लेकर सतर्क रहें। इस सप्ताह नौजवान लोग कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का हरा

मिथुन
 
जिन्होंने प्लॉट या घर के लिए अप्लाई किया था, उनके लिए यह सप्ताह लकी साबित होने वाला है। कुछ दिनों से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार के संकेत हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में आ रहीं समस्याओं का बादल अब छंटने वाला है। किसी विदेशी डील के साइन करने से आपको कई सारे अवसर मिलने की उम्मीद है। जिस पैसे के मिलने का आपको बेसब्री से इंतजार था, फाइनली अब वो मौका आने वाला है और जल्द ही पैसा मिल सकता है। पार्टनर के साथ अपने निजी स्पेस को बचाकर रखें। इससे प्रेम संबंध में आकर्षण बना रहेगा। आप विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : सफेद

 
कर्क
 
आपके लवर का रवैया कुछ बदला-बदला नजर आने वाला है। इसका कारण जानने का प्रयास करें। घरेलू बजट को लेकर आपको थोड़ा सख्त होने की जरूरत है। घर के लिए कुछ बड़ा प्लान करने में आप और आपका जीवनसाथी व्यस्त रहने वाले है। लोन चुकता करना आपकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा, इसलिए बचत करना शुरू कर दें। आप में से कुछ लोग दोस्त या प्रेमी के साथ नाइट आउट के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में अफवाह से सामना हो सकता है, अत: समझदारी से निपटना होगा। इस सप्ताह सेहत को लेकर विशेष सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पिच

सिंह
 
वेकेशन पर जा रहे लोग जी खोलकर इसका आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्तर पर उन्नति के संकेत हैं। आमदनी बढ़ने वाली है। इस सप्ताह आप आराम के मूड में नजर आएंगे। कुछ दिन सुकून के बिता सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम के परिणाम को लेकर डरे हुए लोगों को निश्चिंत रहना चाहिए, क्योंकि किस्मत उनके साथ है। आप सही खानपान और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर फिट और सेहतमंद बने रहेंगे। लवर के साथ शानदार इवनिंग आउट के लिए जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा

कन्या
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में काम के लिए पीठ थपथपाए जाने से आप और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। रोमांटिक स्तर पर आपकी बात बनने वाली है। जिसे आप पसंद करते हैं, उसकी तरफ से सकारात्मक संकेत मिल सकता है। मार्केटिंग या रिटेल के क्षेत्र में काम करने वाले अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। नया सहकर्मी आपको निवेश से संबंधित अच्छी सलाह देने वाला है। किसी कठिन घड़ी में एक अजनबी की मदद से बच सकते हैं। कोई महंगा सामान बार्गेनिंग प्राइस पर खरीदे जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मरुन

तुला
 
परिवार के किसी नौजवान को लेकर चिंता रहना जायज है लेकिन इसे अपने चेहरे या व्यवहार में आने देना सही नहीं होगा, सकारात्मक रहें। इस सप्ताह परिवार के साथ मिल-जुलकर काम करने का अवसर मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में सहकर्मी से मदद ले लेने की अपेक्षा पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही इसलिए कोई दूसरा विकल्प तैयार रखें। पुराने प्रेमी से मुलाकात होने की संभावना है। खास नजर आने का प्रयास करेंगे। फिजूलखर्ची रोककर बचत करने पर ध्यान रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में किसी से मदद मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

वृश्चिक
 
प्रोफेशनल स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत बेहतर रहने वाला है, लेकिन लोगों का सहयोग नहीं मिलने से अंतत: थकाऊ साबित हो सकता है। जॉब में नए लोगों को अपनी जगह बनाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप जिस एरियर के मिलने का इंतजार कर रहे थे, वो अब मिलने वाला है। जो लोग घर में किसी तरह के बदलाव की चाहत रखते हैं, वो अपने स्तर पर पहल कर सकते हैं। ऑफिस के काम से छोटा-सा ब्रेक लेने की संभावना बन रही है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बैंगनी

धनु
 
आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व और आकर्षक छवि समाजिक क्षेत्र में लोगों को प्रभावित करेगी और उन्हें आगे आने पर मजबूर कर सकती है। दोस्तों के साथ रोमांचक समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। आर्थिक स्तर पर परेशानी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जल्द ही आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। समय आ गया है, जब आप अपने सीनियर के सामने किसी निजी सहयोग का आग्रह कर सकते हैं। पढ़ाई करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद खास साबित होने वाला है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : परपल

मकर
 
आमदनी में कमी आपको अपने सेविंग्स में हाथ लगाने पर मजबूर कर सकती है। आपकी कोई निजी परियोजना शुरुआती सफलता तो दे सकती है लेकिन बाद में गुणवत्ता और मानदंड पर पिछड़ने के संकेत हैं। घरेलू स्तर पर थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का मूड खराब रहने की आशंका है। नौजवानों के लिए बेवजह बाहर ठहर जाना रिस्की हो सकता है, सतर्क रहें। प्रेमी के साथ इगो प्रॉब्लम आपके रिश्ते में दरार ला सकता है, इससे बाहर निकलना होगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट

कुंभ
 
पेशेवर या व्यावसायिक स्तर पर कुछ नया शुरू करने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ नया करने का शानदार मौका आपके सामने आने वाला है। तनाव से ग्रस्त लोग इससे निकलने में कामयाब रहेंगे। सकारात्मक विचार के साथ जीवन को नए सिरे से शुरू कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर जिस डर से आप जूझ रहे थे, अब उससे छुटकारा मिलने वाला है। जल्द ही आमदनी के स्रोत बढ़ने के संकेत हैं। परिवार आपके साथ हर कदम पर रहने वाला है। आपको खुश रखने का भरसक प्रयास किया जाएगा। विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन

मीन
 
बड़ी सोच रखने का चमत्कार आपके व्यावसायिक काम में नजर आने वाला है इसलिए स्मार्ट काम के जरिये सीनियर्स के साथ अच्छा तालमेल बनाने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में किसी बड़े मकसद को हासिल करने में परिवार का सपोर्ट आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। इस सप्ताह आप स्वयं को आर्थिक स्तर पर लकी महसूस करने वाले हैं। अपने प्रेम संबंध को आगे के स्तर पर ले जाने के लिए पहल कर सकते हैं। नियमित व्यायाम के जरिये फिट बने रहेंगे।
 
शुभ अंक : 2
ये भी पढ़ें
त्रेतायुग में हुआ था गणेशजी का मयूरेश्वर अवतार