1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (31.7.2010)

शनिवार, 31 जुलाई 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- कृष्ण, तिथि- पंचमी सायं 06.43 पश्चात षष्‍ठी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शाबान, तारीख- 18, नक्षत्र- उत्तराभाद्रपदा रात्रि 26.36 पश्चात रेवती, योग- सुकर्मा रात्रि 27.45 पश्चात धृति। सूर्योदयकालीन करण- गरज। चंद्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- पंचक जारी है।

दिन- उत्तम।

मुहूर्त- मशीनरी कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

दिन का पर्व- नागपंचमी (राजस्थान)।

कार्य की अनुकूलता के लिए- उपयोग की हुई वस्तु भिखारी को दें।

उपयोगी ज्ञान- अपनी शिक्षा या उपाधि के विषय में गलत या झूठ बोलना पाप की श्रेणी में आता है।

शुभ समय- दिन 11.24-01.27 दिन 03.51-05.49।

सुझाव- आवश्यक न समझें तो दिन में 09.15 से 10.54 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।