1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (31.10.2010)

रविवार, 31 अक्टूबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- कार्तिक, पक्ष- कृष्‍ण, तिथि- नवमी रात्रि 03.15 पश्चात दशमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 22, नक्षत्र- आश्लेषा रात्रि 11.18 पश्चात मघा, योग- शुभ प्रात: 11.24 पश्चात शुक्ल, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चन्द्रमा- सिंह राशि में रात्रि 11.18 पर प्रवेश करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- सगाई का मुहूर्त।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

दिन का पर्व- घबाड़ योग।

कार्य की अनुकूलता के लिए- ईष्‍ट देव को लाल पुष्‍प अर्पित करें।

उपयोगी ज्ञान- महालक्ष्मी पूजन में लक्ष्मीजी के लिए श्वेत पुष्प का उपयोग नहीं करना चाहिए।

शुभ समय- प्रात: 06.58-09.02 एवं दिन 2.13-04.08।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो सायं 04.24-05.49 के बीच शुभ कार्य टालें।