1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (27.9.2010)

आज के मुहूर्त (27.9.2010)

सोमवार, 27 सितंबर 2010

कुंडली
ND
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्थी रात्रि 09.15 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शव्वाल, तारीख- 18, नक्षत्र- भरणी सायं 05.54 पश्चात कृतिका, योग- हर्षण सायं 05.23 पश्चात वज्र, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश रात्रि 12.14 मिनट पर करेंगे।

ग्रह योग- पितृपक्ष जारी है।

दिन- सामान्य।

दिन का पर्व- चतुर्थी श्राद्ध, गज गौरी व्रत।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- पंचक में रक्षाबंधन पर्व में किसी प्रकार का दोष नहीं होता है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- पूर्वजों के निमित्त फल का दान करें।

शुभ समय- दिन 10.57-11.49, सायं 05.06-06.16। श्राद्ध का समय दिन 11.50 से 01.58 तक।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो प्रात: 07.47-09.17 के बीच शुभ कार्य टालें।