1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (22.9.2010)

बुधवार, 22 सितंबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- भाद्रपद, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चतुर्दशी दिन 12.30 पश्चात पूर्णिमा, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शव्वाल, तारीख- 13, नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा ‍दिवसपर्यंत रहेंगे, योग- शूल दिन 03.36 पश्चात गंड, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- कुंभ राशि से मीन राशि में रात्रि 26.16 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

ग्रह योग- पंचक जारी है। 2. पूर्वाभाद्रपदा वृद्धि नक्षत्र है।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- नवीन कार्य आरंभ करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- अनंत चतुर्दशी, कदली व्रत, श्री सत्यनारायण पूजा, गणेशोत्सव शोभायात्रा।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- पंचक में व्यापार कर्म करने का मुहूर्त शुभ होता है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- रेशमी डोरा देवता को अर्पित करके स्वयं बाँधे।

शुभ समय- प्रात: 08.30-10.39, दिन 04.10-06.13।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो दिन 12.19-01.49 के बीच शुभ कार्य टालें।