1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (22.02.2010)

सोमवार, 22 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत-1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- अष्टमी सायं 05.48 पश्चात नवमी, हिजरी सन- 1431, मु. मास- रविउल अव्वल, तारीख- 07, नक्षत्र- कृतिका प्रातः 07: 30 पश्चात रोहिणी, योग- वैधृति रात्रि 25.10 पश्चात विष्कंभ, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- वृषभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- होलाष्टक प्रारंभ।

शुभ समय- प्रातः 10.03 से 11.35, दिन 3.48 से 5.21 तक।

सुझाव- आवश्यक न समझें तो प्रातः 8.21 से 9.47 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दर्पण में स्वयं का चेहरा देखकर दिन के कार्य प्रारंभ करें।

दिन- सामान्य।

दिन का पर्व- दुर्गाष्टमी, श्री दादूदयाल जयंती, होलाष्टक प्रारंभ।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- खाद्य पदार्थ के दान से आयु बढ़ती है।