1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (17.7.2010)

शनिवार, 17 जुलाई 2010

आज के मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि- षष्‍ठी प्रात: 06.36 पश्चात सप्तमी मंगलरात्रि 28.31 पश्चात अष्टमी‍‍, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शाबान, तारीख- 04, नक्षत्र- हस्त रात्रि 25.14 पश्चात चित्रा, योग- परिध प्रात: 07.32 पश्चात शिव मंगलरात्रि 28.48 पश्चात सिद्ध। सूर्योदयकालीन करण- गरज, चन्द्रमा- कन्या राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- दानादि कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- सर्प की काँचली (जो स्वयंमेव निकली हो) उसका स्नान नहीं करवाना चाहिए। उस पर जल आदि नहीं छिड़ना चाहिए।

कार्य की अनुकूलता के लिए- शरीर पर तेल मालिश करने के 20 मिनट बाद स्नान करें।

शुभ समय- दिन 11.51-01.48 दिन 03.55-05.44।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 09.12 से 10.52 के मध्य शुभ कार्य न करें।