1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (17.3.2010)

बुधवार, 17 मार्च 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया रात्रि 29.20 पश्चात तृतीया, हिजरी सन- 1431, मु. मास- रबि उल अव्वल, तारीख- 30, नक्षत्र-उत्तराभाद्रपदा प्रातः 08.52 पश्चात रेवती, योग- शुक्ल दिन 10.30 पश्चात ब्रह्मा, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मीन राशि में रहेंगे।

ग्रह योग- पंचक जारी है। गुरु पूर्व में उदय होंगे।

दिन- उत्तम।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- चन्द्र दर्शन, झूलेलाल जयंती।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- कन्या को पीले व मीठे फल खिलाएँ।

उपयोगी ज्ञान- आकाश में शुक्र के दर्शन करने से शुक्र ग्रह के दोषों का शमन होता है।

शुभ समय : प्रात: 7.40- 10.39, दिन 3.19 -5.41

सुझाव- हो सके तो दिन में 12.35 से 0 2.04 के मध्य शुभ कार्य ना करें।