1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (16.9.2010)

गुरुवार, 16 सितंबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- भाद्रपद, पक्ष- शुक्ल, तिथि- नवमी रात्रि 12.48 पश्चात दशमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शव्वाल, तारीख- 07, नक्षत्र- मूल सायं 4.12 पश्चात पूर्वाषाढ़ा, योग- आयुष्यमान दिन 11.22 पश्चात सौभाग्य, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- धनु राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।


ग्रह योग- सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में रात्रि अंत 29.29 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- शिक्षा संबंधित कार्य का मुहूर्त।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गुरु के नाम या मंत्र का 108 बार जप करें।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

दिन का पर्व- गौरी विसर्जन, कन्या संक्रांति, अदु:ख नवमी, श्री चंद्र नवमी।

उपयोगी ज्ञान- मैदे के पदार्थ खाने के पश्चात यदि गुनगुना जल पीने से पाचन में सुविधा रहती है।

शुभ समय- प्रात: 9.26-11.33, सायं 4.56-6.51

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 1.52-3.24 के मध्य शुभ कार्य नहीं करें।