1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (12.9.2010)

रविवार, 12 सितंबर 2010

कुंडली पंचांग भविष्यफल शुभ मु हूर्त
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- भाद्रपद, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पंचमी रात्रि 12.36 पश्चात षष्ठी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शव्वाल, तारीख- 03, नक्षत्र- स्वाति दिन 2.15 पश्चात विशाखा, योग- ऐंद्र सायं 4.18 पश्चात वैधृति, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- तुला राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- पश्‍चिम दिशा में।

दिन का पर्व- ऋषि पंचमी, जैन संवत्सरी, जैन पर्युषण पर्व प्रारंभ।

दिन का पर्व- पुरातन गृह प्रवेश मुहूर्त।

उपयोगी ज्ञान- यदि भोजन में रसदार पदार्थ, द्रव पदार्थ शामिल हो तो जल नाममात्र भोजन के मध्य में लेना स्वास्थ्यवर्धक होता है।

शुभ समय- प्रात: 8.55-10.43, दिन 1.10-3.13

सुझाव- यदि संभव हो तो सायं 4.59-6.31 के मध्य मंगल प्रसंग टालें।