आज के मुहूर्त (11.2.2010)
गुरुवार, 11 फरवरी 2010
WD
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- त्रयोदशी रात्रि 26.57 पश्चात चतुर्दशी, हिजरी सन्- 1431, मु. मास- सफर, तारीख- 26, नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा प्रात: 09.55 पश्चात उत्तराषाढ़ा, योग- सिद्धि रात्रि 25.32 पश्चात व्यतिपात, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चन्द्रमा- धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश सायं 04.42 पर करेंगे।
दिन- मध्यम।
दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।
मुहूर्त- सगाई का मुहूर्त।
दिन का पर्व- प्रदोष व्रत।
कार्य की अनुकूलता के लिए- हल्दी गाँठ दिवसपर्यंत साथ रखें।
उपयोगी ज्ञान- दान हमेशा सीधे हाथ से या दोनों हाथों से करना चाहिए।
शुभ समय- प्रातः 07.41 से 09.23 दिन 11.40 से 01.07 तक।
सुझाव- महत्वपूर्ण न हो तो दिन 02.05 से 03.29 के मध्य शुभ कार्य टालें।

