सम्बंधित जानकारी
- Surya Gochar: 25 मई को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन 4 राशियों का चमकेगा सितारा बुलंदी पर
- Maa lakshmi : मिश्री का यह उपाय कर लिया तो माता लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा अपार धन
- Astro prediction: 4 जून 2024 को किस पार्टी का भाग्य चमकेगा, क्या बंद है EVM में
- Mandir puja samay : मंदिर में यदि इस समय की पूजा तो नहीं मिलेगा फल
- Nautapa 2024 date: 25 मई से नौतपा शुरू, जानें क्या रखना है सावधानी
Aaj ka panchang | 27 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त
Today Shubh Muhurat 27 May 2024 :आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 27 May Muhurat :
शुभ विक्रम संवत्-20801, शक संवत्-1946, ईस्वी सन्-2024
संवत्सर नाम-कालयुक्त
अयन-उत्तरायण
मास-ज्येष्ठा
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-ग्रीष्म
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृषभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-देवदर्शन मुहूर्त
यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में मीठा दही चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
