• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 20 To 26 May 2024

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

जानें नए सप्ताह का राशिफल, किसका चमकेगा भाग्य

saptahik rashifal 2024
Weekly Horoscope May 2024 : वेबदुनिया यहां अपने प्रिय पाठकों के लिए प्रस्तुत कर रहा हैं, मई महीने के नए सप्ताह 20 से 26 मई 2024 का साप्ताहिक भविष्‍यफल। यह सप्ताह क्या लेकर आया है मेष से मीन यानी 26 राशियों के लिए। जानें व्यापार, नौकरी, निवेश, यात्रा, धनलाभ, करियर, शिक्षा, शेयर मार्केट आदि के बारे में कैसा रहेगा जानें संपूर्ण राशिफल एक स्थान पर...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 20 से 26 मई 2024 तक)
 
मेष 
(21 मार्च – 20 अप्रैल) 
 
इन दिनों सकारात्मक बदलाव आएगा।
पेशेवर चैलेंज का सामना मजबूती से करेंगे।
निवेश से अपेक्षित रिटर्न का भरोसा रखें।
किसी घरेलू आयोजन में विवाद हो सकता है।
रिलेशनशिप में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा।
खानपान को लेकर परहेज आवश्यक होगा।
ग्रुप डिस्कशन से पढ़ाई आसान हो जाएगी।
प्रॉपर्टी डिलर्स अपना भरोसा बनाए रखें।
रोमांचक ट्रिप पर जाने की संभावना है।
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ब्लू
 
वृष 
(21 अप्रैल- 20 मई) 
 
बड़ी उपलब्धि आपका रास्ता देख रही है।
टाइम मैनेजमेंट सुधारने का लाभ मिलेगा।
पेशेवर क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होने वाला है।
खास मकसद के लिए फंड मैनेज हो जाएगा।
परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
दाम्पत्य जीवन की उलझनें सुलझा पाएंगे।
हेल्थ कान्शसनेस बढ़ेगा, ध्यान रखेंगे।
अकेडमिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है।
प्रकृति के बीच में वक्त बिता पाएंगे।
यात्रा के दौरान लेन देन में सावधानी बरतें।
लकी नंबर : 6
लकी कलर : क्रीम
 
मिथुन 
(21 मई – 21 जून) 
 
ये सप्ताह सफल और आनंदमय रहेगा।
डिजिटल तरीका अपनाएंगे, काम आसान होगा।
कार्यक्षेत्र के असाइनमेंट समय पर पूरे होंगे।
अकाउंट पर नजर रखें, पारदर्शिता बनी रहेगी।
पारिवारिक स्तर पर सामंजस्य की जरूरत है।
शांति और प्रेम का वातावरण बनाना होगा।
मेट्रिमोनियल साइट्स की मदद कारगर रहेगी।
योग अपनाने का फायदा महसूस होने लगेगा।
स्टूडेंट रिसर्च और नए स्किल पर ध्यान देंगे।
शानदार लोकेशन पर प्रॉपर्टी लेने वाले हैं।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : ग्रीन
 
 
कर्क 
(22 जून – 22 जुलाई) 
 
पॉजिटिव बदलाव की दिशा में बढ़ेंगे।
करियर संबंधी वर्कशॉप में शामिल होंगे।
बच्चों के लिए कोई ठोस फैसला लेंगे।
शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है।
वित्तीय लापरवाही भारी पड़ने वाली है।
व्यायाम की नई तकनीक अपनाएंगे।
नए माहौल में जाना उत्साहित रखेगा।
पढ़ाई में किसी की मदद मिलने वाली है।
प्रॉपर्टी के क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं।
यात्रा के लिए समय अच्छा रहेगा।
 
लकी नंबर : 7
लकी कलर : ऑरेंज
 
सिंह
(23 जुलाई- 23 अगस्त)
 
अनुकूल समय रहने की संभावना है।
हॉस्टलर को घर आने का मौका मिलेगा।
लांग टर्म निवेश में दिलचस्पी दिखाएंगे।
घर के लोग सपोर्टिव और केयरिंग रहेंगे।
जीवनसाथी के प्रति नाराजगी खत्म करें।
योग एक्सपर्ट का गाइडेंस लेने वाले हैं।
कार्यक्षेत्र में मिली टिप्पणी पर ध्यान दें।
पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिलने वाली है।
यात्रा टिकट को लेकर समस्या आएगी।
ट्रिप पर जाने वाले पूर्व तैयारी पर ध्यान दें।
लकी नंबर : 18
लकी कलर : सैफ्रॉन
 
कन्या 
(24 अगस्त- 23 सितंबर) 
 
काम में सफलता और नए मौके मिलेंगे।
आर्थिक मामले में समझदारी से काम लें।
डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से रिश्तें में दूरी आ सकती है।
परिवार में नए सदस्य जुड़ने वाले हैं।
खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर ध्यान दें।
फिटनेस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं।
स्टूडेंट एक्सट्रा करिकुलर पर ध्यान देंगे।
प्रॉपर्टी विवाद सुलझ जाएगा, धैर्य रखें।
ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : डार्क येलो
 
तुला 
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर) 
 
इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण काम बनेंगे।
इन लॉज के साथ संबंध सुधारना जरूरी है।
समझदारी से काम लें, सुख शांति रहेगी।
मैरिज प्रपोजल मिलने की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता बढ़ने वाली है।
काम की गुणवत्ता आपका कद बढ़ाएगी।
सही डाइट लेने का असर दिखने लगेगा।
तनाव के कारण एग्जाम प्रभावित होगा।
प्रॉपर्टी सेल में अच्छा मुनाफा होने वाला है।
ट्रिप पर जाने वाले भरपूर आनंद ले पाएंगे।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : सिल्वर
 
वृश्चिक 
(24 अक्टूबर – 22 नवंबर) 
 
सितारे पक्ष में हैं, समय अनुकूल रहेगा।
तय किए गए लक्ष्य हासिल कर पाएंगे।
बिजनेस पार्टनर से संबंध बेहतर होंगे।
जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।
मेंटल सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
मेडिटेशन और योग शुरू कर सकते हैं।
ऑनलाइन कोर्स करना समय बचाएगा।
प्रॉपर्टी डीलर के धोखे में फंस सकते हैं।
बिना रिसर्च कोई डील करने से बचें।
प्रकृति का आनंद लेने कहीं जा सकते हैं।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : गोल्डन
 
धनु 
(23 नवंबर – 21 दिसंबर)
 
सफलता मिलने का वक्त आ गया है।
फिजिकल फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे।
फैमिली वेल्यू को अपनी ताकत बनाएंगे।
परिवार में एकजूटता और प्रेम बढ़ेगा।
सोलमेट की तलाश पूरी हो सकती है।
प्रोफेशनल मर्यादा में रहकर काम करें।
सोशल मीडिया पढ़ाई में बाधा डालेगा।
फोकस बिगड़ने का खतरा है, ध्यान रखें।
वास्तुशास्त्र फॉलो करने का लाभ होगा।
ट्रिप प्लान करें, रिफ्रेश होने का मौका है।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : पर्पल
 
मकर 
(22 दिसंबर – 21 जनवरी) 
 
सुखद और संतोषजनक सप्ताह रहने वाला है।
पॉजिटिव रहें, परिणाम में फर्क महसूस करेंगे।
फिजिकल ही नहीं मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दें।
बिजनेस के क्षेत्र में कुछ बेहतर होने के संकेत हैं।
पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है।
प्रोफेशन में टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।
मैरिड लाइफ में किसी दूसरे का दखल ठीक नहीं।
कमर्शियल प्रॉपर्टी से अपेक्षित रिटर्न मिलेगा।
अकेडमिक क्षेत्र में आपके सपने पूरे होंगे।
दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : रेड
 
कुंभ  
(22 जनवरी- 19 फरवरी) 
 
समय पक्ष में है, बिगड़ा काम बनेगा।
पेशेवर क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
अच्छे मैनेजमेंट से सबको इंप्रेस करेंगे।
वित्तीय सलाहकार की मदद लेनी होगी।
पारिवारिक माहौल उत्साहजनक रहेगा।
वैवाहिक रिश्ता तय होने के संकेत हैं।
अकेडमिक स्तर पर कुछ अलग करेंगे।
किरायेदार के साथ संबंध अच्छा रहेगा।
रिफ्रेश होने के लिए आबोहवा बदलें।
आउटडोर एक्टिविटी शुरू कर सकते हैं।
लकी नंबर : 2
लकी कलर : बेज
 
मीन 
(20 फरवरी – 20 मार्च) 
उपलब्धियों से भरा सप्ताह रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ सकता है।
फाइनेंशियल रिस्क से बचने का प्रयास करेंगे।
सोलमेट की तलाश पूरी हो सकती है।
जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत होगी।
अपने संबंध और दायित्व को वैल्यू देंगे।
फिटनेस आपकी प्राथमिकता में रहेगी।
प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंसने वाले हैं।
पड़ोसी या टैनेंट से विवाद उचित नहीं।
विदेश यात्रा की संभावना बन रही है।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : मैजेंटा