1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. बुद्ध जयंती
  4. Buddha Purnima 2024 kab hai puja and muhurat

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

buddha purnima 2024
Buddha Purnima 2024: गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हुआ था। इस बार यह तिथि 23 मई 2024 गुरुवार को रहेगी। गौतम बुद्ध का इस बार 2586वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दुनियाभर में बौद्ध धर्म के अनुयायी रहते हैं। चीन, जापान, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, बर्मा, थाईलैंड बौद्ध राष्ट्र है। आओ जानते हैं कि भगवान की पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।
पूजा का शुभ मुहूर्त:-
प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:25 से 05:26 तक।
अभीजित मुहूर्त: सुबह 11:51 से दोपहर 12:46 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:35 से दोपहर 03:30 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:08 से 07:29 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 09:15 से अगले दिन सुबह 05:26 तक।
buddha purnima 2024
पूजन की विधि- Pujan VIdhi  
 
- बुद्ध जयंती अथवा वैशाख पूर्णिमा के दिन प्रात:काल नदी स्नान करना चाहिए। 
 
- नदी स्नान करने के बाद हाथ में तिल रखकर पितृ तर्पण करके पितरों को तृप्त करें तथा उनका आशीर्वाद लें।
 
- यदि नदी स्नान संभव न हो तो एक बाल्टी जल में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। 
- फिर स्वच्छ वस्त्र धारण करके व्रत रखने का संकल्प लें।
 
- अब भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजन करें। 
 
- भगवान विष्णु के सामने घी से भरा पात्र, तिल और शकर रखें।
 
- दीपक जलाते समय उसमें तिल का तेल डालकर दीया जलाएं।
 
- आरती करें। 
 
- आज के दिन बोधिवृक्ष की शाखाओं में दूध व सुगंधित जल डालकर दीया जलाएं। 
 
- पिंजरे में कैद पक्षियों को मुक्त कर आकाश में छोड़ दें।
 
- बौद्ध स्थलों पर जाकर प्रार्थना करें। 
 
- बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्मग्रंथों का पाठ करें। 
 
- अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को दान सामग्री वितरित करें। 
 
- रात्रि के समय पुष्प, धूप, दीप, खीर आदि से चंद्रमा का पूजन करें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Guru Gochar 2025: दुनिया में महायुद्ध करवाते हैं अतिचारी गुरु, 8 साल तक रहेगी बृहस्पति की यह स्थिति