सम्बंधित जानकारी
- Shri Krishna 2 July Episode 61 : उद्धव कहते हैं कि तुमने जानबूझकर गोपियों को अपनी माया से प्रेमजाल में फांसा है
- गुरु पूर्णिमा 2020 : विशुद्ध प्रेम पर आधारित है गुरु-शिष्य की परंपरा, पढ़ें रोचक जानकारी
- Shri Krishna 1 July Episode 60 : जरासंध लेता है पुन: युद्ध शपथ और मथुरा में विजयी उत्सव
- Chaturmas 2020 : चातुर्मास में क्यों नहीं होंगे शुभ मांगलिक कार्य, जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं
- Monthly Horoscope July 2020 : जुलाई का महीना क्या लेकर आया है आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां
4 जुलाई 2020 के शुभ मुहूर्त
4 जुलाई 2020, शनिवार के शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- वर्षा
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-चातुर्मास प्रारंभ
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय- शनि मंदिर में सरसों का तेल चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
