गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. July 2020 - Monthly Rashifal

Monthly Horoscope July 2020 : जुलाई का महीना क्या लेकर आया है आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां

Monthly Horoscope July 2020 : जुलाई का महीना क्या लेकर आया है आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां - July 2020 - Monthly Rashifal
Monthly Horoscope 2020
 
मासिक राशिफल : जुलाई 2020 में 12 राशियों काभविष्यफल
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति से कमजोर रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में हानि रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से परेशानी आएगी। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बहन के परिवार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी भी परिस्थिति में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 7, 21 शुभ हैं, 10 अशुभ रहेगा। माताजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा। किसी अनजान से परेशानी आ सकती है, कृपया सावधानी से काम करें। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 8 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा मिथुन राशि वाले जातकों में इंजीनियर वर्ग व किराना व्यापारी के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 
 
दिनांक 2, 19 शुभ हैं, 6 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए आम पारिवारिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहन के परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दूर के रिश्तेदार में एकता बनेगी। किसी धार्मिक आयोजन का कार्य होगा। संतान को पढ़ाई में अच्छी उन्नति मिलेगी। माता के रूठे हुए धन की प्राप्ति होगी।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 17 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य कष्ट से प्राप्त हो सकता है। भाई के स्वास्थ्य में कष्ट दिख रहा है। किसी मित्र से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज के कार्यों में विशेष रुचि होगी। खुद के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहन के परिवार में मांगलिक कार्य होगा।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर उलझन आ सकती है। सावधानी से कार्य करें। ससुराल पक्ष से मानसिक कष्ट। किसी मित्र से दूरी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग से दूरी रखें, उलझन में पड़ सकते हैं।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 19 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ मुलाकात कष्ट दे सकती है। पिता की धार्मिक रुचि में कमी आएगी। माता को मामा पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी। आपकी प्रदेश के बाहर यात्रा होगी।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 5 अशुभ है। श्री राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। भाई से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान दें। रिश्ते ना टूटे, प्रयास करें। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में परेशानी आएगी।
 
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 7 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदार से अत्यधिक परेशानी आएगी। बहन को आर्थिक परेशानी आएगी।
 
दिनांक 13, 26 शुभ हैं, 11 अशुभ है। बिजासन देवी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों को यह माह आर्थिक विकास के साथ राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थान से सम्मान प्राप्त होगा। पत्नी को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। व्यापारिक संग से बड़े पद की प्राप्ति होगी। माता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी।
 
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 9 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने में तकलीफ रहेगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तकलीफ आएगी। ससुराल पक्ष से मानसिक परेशानी आएगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने साथियों से मुलाकात लाभ वाली रहेगी। किसी दूसरे प्रदेश से आमदनी के रास्ते खुलेंगे।
 
 
दिनांक 8, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाला जातकों के लिए यह माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन रहेगा। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पिता को समाज के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही कोई प्रतिष्ठित पद प्राप्त होगा। भाई को आर्थिक परेशानी आएगी। खुद के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनजान व्यक्ति के चक्कर में उलझन हो सकती है।
 
 
दिनांक 12, 28 शुभ हैं, 16 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
ये भी पढ़ें
immunity boosting kadha : काढ़े के अत्यधिक सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान, जरूर जानिए