शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope July 2020

साप्ताहिक राशिफल (29 जून से 5 जुलाई 2020) : जानिए इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे

साप्ताहिक राशिफल (29 जून से 5 जुलाई 2020) : जानिए इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे - Weekly Horoscope July 2020
Weekly Horoscope July 2020
 
मेष -
 
करियर को लेकर समय कठिन चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर काम के अतिरिक्त दबाव के चलते समस्या हो सकती है। धन संबंधित मामलों में परिवार के सदस्यों की सलाह काफी काम आएगी। धनलाभ हो सकता है। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा।
 
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा करें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट 
 
वृषभ-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए कार्यक्षेत्र पर होने वाली जटिल और कठिन समस्याओं का समाधान निकालना सीखें, लाभ होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
 
उपाय : शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से लाभ होगा।

 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच
 
मिथुन-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर महिला सहयोगी किसी असाइनमेंट में आपकी मदद करेगी। किसी निर्णय में माता-पिता की सलाह आपके काफी काम आएगी। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। कमीशन व रॉयल्टी से संबंधित लोगों को लाभ होने के संकेत हैं।

 
उपाय : गणेशजी की पूजा करें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 
कर्क-
 
करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जहां सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस हफ्ते परिवार में लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। महत्वपूर्ण लोग किसी खास वर्ग को फाइनेंस करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
 
उपाय : 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
सिंह-
 
करियर को लेकर समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर आप अपने आपको एक अच्छे मैनेजर के रूप में स्थापित करने में कामयाब होंगे। आप यकीन मानें या न मानें लेकिन परिवार का कोई सदस्य आपको अपना रोल मॉडल समझता है और आपका ही अनुसरण करता है। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह लाभ दिलाने वाला रहेगा।

 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल
 
कन्या-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आप सफल होंगे। परिवार में चल रहे कुछ घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलने से धनलाभ होगा।
 
 
उपाय : गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
 
तुला-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। अपने आत्मविश्वास के चलते कार्यक्षेत्र पर होने वाली समस्याओं का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा।
 
उपाय : सफेद वस्त्रों का दान करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
 
वृश्चिक-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
 
 
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : डार्क ब्राउन
 
धनु-
 
करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर समय पर सहयोगियों से मिली मदद के चलते न सिर्फ मुश्किल समय का सामना आसानी से कर पाने में कामयाब होंगे, बल्कि रिश्तेदारों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें।
 
उपाय : सत्यनारायण भगवान की पूजा करें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
 
मकर-
 
व्यवसाय के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। किसी के साथ पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। रिश्तेदार अचानक कोई उपहार दे सकते हैं लेकिन इसके बदले में वे आपसे मदद की उम्मीद भी करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। मेहनत के सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।

 
उपाय : शनिवार के दिन पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा
 
कुंभ-
 
करियर को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने तकनीकी ज्ञान के चलते कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण साबित होगा। आय के नए साधन खुल सकते हैं।
 
 
उपाय : शनिवार के दिन सरसों के तेल में मुंह देखकर दान करें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 
मीन-
 
करियर को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा। पिछले हफ्ते की गई आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमताओं को निखारना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी समारोह में सबकी निगाहें आप पर ही रहेंगी। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। जरूरत का सामान ही खरीदें और फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें।
 
 
उपाय : गुरुवार के दिन मंदिर में बेसन के लड्डू दान करें।
 
शुभ अंक : 18
ये भी पढ़ें
Jupiter transit in Sagittarius : गुरु का राशि परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर असर