• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 29 February Muhurat

29 फरवरी 2020 के शुभ मुहूर्त

February 2020
शनिवार, 29 फरवरी 2020 के शुभ मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- उत्तरायन
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- वसंत 
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)- ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कुंभ
शुभ समय- प्रात: 7.35 से 9.11, 1.57 से 5.08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9.00 से 10.30 तक
दिशाशूल- पूर्व
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मेष
व्रत/ मुहूर्त- द्विरागमन मुहूर्त
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:'।
आज का उपाय- शनि मंदिर में इमरती चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
 
 
ये भी पढ़ें
29 फरवरी 2020 : आपका जन्मदिन