सम्बंधित जानकारी
- पूजा में माने गए हैं 4 रंग सबसे शुभ, जानिए महत्व
- शीतला अष्टमी 2020 : जानिए शीतला पूजन के बारे में 15 विशेष बातें
- मिथुन संक्रांति : मिथुन राशि में सूर्य, जानिए 12 राशियों के लिए कितना शुभ, कितना अशुभ
- Sun transit in Gemini : सूर्य का राशि परिवर्तन,क्या आपकी राशि को होगा लाभ
- Shri Krishna 9 June Episode 39 : श्रीकृष्णा ने जब तोड़ दिया शिव का धनुष, आकाश में गुंजा नाद
11 जून 2020 के शुभ मुहूर्त
Daily Muhurat
11 जून 2020, गुरुवार के शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास- आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृषभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहु काल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-भद्रा
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय- किसी विप्र को हल्दी दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
अगला लेख
