सम्बंधित जानकारी
- पौष मास का शुभारंभ : हिंदू महीनों में क्या है इस माह का महत्व, कौन से देवता की करें पूजा
- धनु राशि में सूर्य का प्रवेश : जानिए कब है धनु संक्रांति, क्या है महत्व, मुहूर्त, मंत्र और कथा
- महानंदा नवमी पर किस देवी की पूजा की जाती है? कौन से मंत्र बोले जाते हैं? महानंदा नवमी के 9 उपाय
- महानंदा नवमी के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि जानिए
- मध्यप्रदेश के इन 2 मंदिरों में 19 दिन पहले मन गया स्वतंत्रता दिवस!
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा साल, जानिए रहस्य
अंग्रेजी कैलेंडर में तो 12 माह ही फिक्स हैं, लेकिन वर्ष 2023 में हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 13 माह रहेंगे। वैसे चैत्र से लेकर फाल्गुन तक 12 माह ही होते हैं, लेकिन इस बार 13 माह रहेंगे। ऐसा योग संयोग बहुत वर्षों के बाद बना है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार 19 साल बाद बना है यह संयोग।
हिंदी महीनों के नाम : चैत्र, बैसाखी, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन। अब 19 साल बाद सावन माह जुड़ रहा है जो पूरे 2 माह तक चलेगा। इसका मुख्य कारण मलमास होगा। वर्ष 2023 में सावन का आरंभ 04 जुलाई, 2023 को होगा और इसका अंत 31 अगस्त, 2023 को होगा। 19 साल बाद सावन माह 2 माह तक चलेगा।
ज्योतिष मान्यता के अनुसार केवल सावन ही नहीं अपितु अन्य व्रत एवं त्योहारों पर भी मलमास का प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि मलमास तो हर 3 वर्ष में आता ही है। वर्ष 2022 में पुरुषोत्तम माह के कारण हर त्योहार में 15 से 20 दिन का अंतर देखने को मिला था। सावन के अलावा, इस बार चतुर्मास भी 4 नहीं 5 महीने का होगा।
